ब्रूडस्टॉक गुणन केंद्र श्रिम्प ब्रूडस्टॉक गुणन केंद्र (बीएमसी) एक ऐसी सुविधा है जहां न्यूक्लियस प्रजनन केंद्र (एनबीसी) से विशिष्ट रोगजनक मुक्त (एसपीएफ) पोस्ट लार्वे (पीएल) लाये जाते हैं और इन पोस्ट-लार्वे को हैचरियों को सप्लाई किए जाने के लिए वयस्क ब्रूडस्टॉक होने तक पाला जाता है। बीएमसी एक ऐसी सुविधा है जहां कड़े जैवसुरक्षा तथा गहन रोग निगरानी के अंतर्गत पोस्ट लार्वा से वयस्क अवस्था तक ब्रूडस्टॉक को विकसित किया जाता है। उद्देश्य श्रिम्प जलकृषि सेक्टर के उत्पादन तथा उत्पादकता को बढ़ाने के लिए श्रिम्प ब्रूडस्टॉक गुणन केंद्रों (बीएमसी) की स्थापना को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार तटवर्ती राज्यों में विशिष्ट रोगजनक मुक्त (एसपीएफ) श्रिम्प ब्रूडस्टॉक के गुणन केंद्रों की स्थापना और संचालन को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश जारी करता है। ये दिशानिर्देश तटवर्ती जलकृषि प्राधिकरण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत यथापरिभाषित तटवर्ती राज्यों में पेसिफिक व्हाइट श्रिम्प-लिटोपिनियस वेन्नमई तथा ब्लैक टाइगर श्रिम्प–पिनियस मोनोडोन नामक श्रिम्प की दो प्रजातियों के एसपीएफ ब्रूडस्टॉक के उत्पादन के लिए बीएमसी की स्थापना और संचालन को शासित करने के लिए कुछ मानक तथा प्रक्रियाएं निर्धारित करते हे। जैसी और जब आवश्यकता होगी तो श्रिम्प की और प्रजातियों के लिए भी बीएमसी पर विचार किया जाएगा। निम्नलिखित दिशानिर्देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि बीएमसी सभी जैवसुरक्षा तथा धारणीयता संबंधी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तथा पर्यावरणीय सुरक्षात्मक उपाय भी स्थापित करते हुए अपना कार्य प्रभावी रूप से करें। बीएमसी के चयन तथा अनुमोदन संबंधी प्रक्रिया 3.1 स्थल का चयन बीएमसी ऐसे क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा जहां 1000 मीटर (1.0 किमी) की त्रिज्या की परिधि के भीतर पहले से ही कोई श्रिम्प हैचरी, जलकृषि संबंधी गतिविधि अथवा मछली उतारने के केंद्र विद्यमान न हों तथा संवर्धक पर्याप्त जैवसुरक्षा उपाय करे और ओआईई जलीय पशु स्वास्थ कोड में निर्धारित मानकों का अनुपालन करें। 3.2 बीएमसी की स्थापना के लिए अनुमति बीएमसी की स्थापना के लिए अनुमति पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परियोजना छानबीन समिति की सिफारिशों के आधार पर की जाएगी, जिसके निम्नलिखित सदस्य होंगे : 1) संयक्त सचिव (मा.), डीएडीएफ अध्यक्ष 2) सदस्य सचिव, तटवर्ती जलकृषि प्राधिकरण (सीएए) सदस्य 3) निदेशक, केंद्रीय खारा जल जलकृषि संस्थान (सीआईबीए) सदस्य 4) मात्स्यिकी विकास आयुक्त/सहायक आयुक्त (मा.), डीएडीएफ सदस्य–सचिव एक तकनीकी तथा निरीक्षण समिति इसकी सहायता करेगी, जो पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अलग से गठित की जाएगी। अपेक्षित अवसंरचना बीएमसी की स्थापना तथा संचालन की अनुमति, अवसंरचना के सृजन तथा नीचे दी गई अन्य शर्तों के पूरा होने की शर्त पर प्रदान की जाएगी तथा बीएमसी का आयोजित वार्षिक ब्रूडस्टॉक उत्पादन इस प्रकार सृजित क्षमता के अनुसार होगा : निर्धारित जैव सुरक्षा व्यवस्था तथा मानक सुनिश्चित करने वाले बीएमसी भवनों का उपयुक्त डिजाइन तथा ड्राईंग जिसकी एक प्रदर्शनात्माक सूची नीचे दी गई है: क) चारदीवारी, स्नानघर, मनुष्यों तथा प्राणियों को संक्रमण रहित करने के साथ पूरी तरह से जैव सुरक्षित क्षेत्र। ख) अपेक्षित जलाशयों, फिल्टरों तथा अनिवार्य ओजोनाइजेशन के साथ जल उपचारी प्रोटोकाल। ग) थोड़ा सा भी जल बिना विसंक्रमण किए न छोड़ा जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए एक अपशिष्ट उपचार प्रणाली (ईटीएस) घ) सभी अपेक्षित प्राइमरों तथा योग्य और प्रशिक्षित तकनीशियनों के साथ पूरी तरह सुसज्जित रोग नैदानिक प्रयोगशाला ड.) मृत/रोगी जंतुओं को जलाने की सम्पूर्ण सुविधा च) यदि आयातक पहले बैच के पालन के दौरान दूसरा बैच आयात करना चाहता है तो इसके लिए कम से कम दो स्वतंत्र पालन क्षेत्र। छ) पोस्ट-लार्वे को एक तिमाही में केवल एक बार आयात करने की अनुमति होगी। चूंकि 5-6 माह तक पालने की आवश्यकता होती है अतः तीसरे बैच की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब ब्रूडस्टॉक के पहले दो बैच पूरी तरह से इस सुविधा से हटा लिए जाएंगे। स्रोत्र सामग्री एसपीएफ श्रिम्प पोस्ट-लार्वे 5.1 एसपीएफ श्रिम्प पोस्ट-लार्वे का स्रोत्र बीएमसी के पास भारत अथवा विदेश में स्थित किसी स्थापित न्यूक्लियस प्रजनन केंद्र (एनबीसी) से एसपीएफ पोस्ट-लार्वे की विश्वसनीय सप्लाई होनी चाहिए। एनबीसी सुविधा का अपना चयनित प्रजनन कार्यक्रम होना चाहिए। 5.2 न्यूक्लियस प्रजनन केंद्र न्यूक्लियस प्रजनन केंद्र (एनबीसी) का अर्थ है एक ऐसी सुविधा जहां बहुत सारे चिंतानक रोगजनकों को सुविधा से बाहर रखते हुए, अत्यंत जैव-सुरक्षित वातावरण में विशिष्ट रोगजनक मुक्त (एसपीएफ) श्रिम्प ब्रूडस्टॉक को कई पीढियों तक पाला जाता है। रोगजनकों से मुक्त रखने के लिए कड़ा निगरानी प्रोटोकॉल अपनाया जाता है। एसपीएफ स्टॉक की कई पीढियां तैयार करने के लिए अत्यंत जैव सुरक्षित एनबीसी का प्रयोग किया जाता है। 5.3 आयात परिमिट तथा संगरोध बीएमसी के लिए स्रोत्र सामग्री आयात करने सेबंधी अनुमति 2001 में यथासंशोधित पशुधन आयातन अधिनियम, 1898 के उपबंधों के अधीन सरकार (कृषि मंत्रालय के पशुपालन डेयरी और मत्स्यपालन विभाग) द्वारा दी जाएगी। आयातित स्रोत्र सामग्री को कम से कम एक माह अथवा स्रोत्र सामग्री को आयात करने संबंधी स्वच्छता स्वास्थ्य प्रमाणपत्र में निर्धारित अनुसार संगरोध के अधीन रखा जाएगा। जलीय संगरोध सुविधा बूडस्टॉक गुणन केंद्र के भीतर ही स्थापित की जाएगी। 5.4 बीएमसी में निष्कासित किए जाने वाले रोगजनक ओआईई सूची में दिए गए सभी रोगजनकों को कड़ी जैव सुरक्षा तथा सतत रोग निगरानी के द्वारा बीएमसी सुविधा से बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा,अन्य रोगजनक जो ओआईई में सूचीबद्ध नहीं है परन्तुस भारत के लिए चिंताजनक है, (परिशिष्ट देखें) को भी निगरानी और परीक्षण प्रोटोकॉल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, सरकार किसी भी आदेश द्वारा ऐसी बीमारियों को इस सूची (परिशिष्टि) में शामिल कर सकती है अथवा हटा सकती है। बीएमसी की मानीटरिंग और विनियिमन पैरा 3.2 के अनुसार इस प्रयोजन के लिए गठित तकनीकी समिति एक विस्तृति मानक प्रचालन प्रणाली (एसओपी) विकिसित करेगी औरआवधिक रूप से बीएमसी के संचालन को मानीटर करेगी। बीएमसी संचालक एसओपी का कड़ाई से अनुपालन करेगे और कोई परिवर्तन यदि अपेक्षित होगा तो तकनीकी समिति के समक्ष रखा जाएगा। तकनीकी समिति को जब भी, जैसी भी आवश्यकता हो, निरीक्षण के उद्देश्य से अथवा आवधिक रूप से बीएमसी के दौरे पर भेजा जा सकता है। बीएमसी के लिए पोस्ट-लार्वे हमेशा एक ही अनुमोदित एसपीएफ सुविधा से लाए जाएंगे। स्रोत्र में किसी परिवर्तन की स्थिति में मामले को पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग के विचारार्थ सदर्भित किया जाएगा। बीएमसी द्वारा ब्रूडस्टॉक केवल सीएए अथवा राज्यों के पंजीकृत हैचारियों को उचित तथा पारदर्शी तरीके से बेचा जाएगा तथा बीएमसी ऐसी बिक्री का रिकार्ड रखेगा। बीएमसी संचालक पालन के दौरान श्रिम्पी आबादी की वृद्धि, उत्तरजीविता, रोग होने संबंधी विस्तृत रिकार्ड रखेंगे। सुविधा में कोई बीमारी होने की अवस्था में इसके बारे में तत्काल परियोजना संस्वीकृति समिति के अध्याक्ष अथवा सदस्य सचिव को सूचित किया जाएगा और निरीक्षण के लिए भेजी गई टीम की रिपोर्ट के आधार पर यदि वह कोई विदेशी रोगजनक है तो/अथवा यदि जिस यूनिट से इसकी सूचना मिली है कि वह कोई स्थानक रोगजनक है तो बीएमसी संचालकों द्वारा उस यूनिट का पूरा स्टॉक नष्ट किया जाएगा। उल्लंघन करने अथवा अनुपालन न करने पर दंड निर्धारित दिशानिर्देशों का उल्लंलघन करने अथवा अनुपालन न करने संबंधी किसी कृत्य के मामले में अनुमति वापस लेने और बीएमसी को बंद करने संबंधी दण्ड दिया जा सकता है। परिशिष्ट बी एम सी से अलग किए जाने वाले रोग जनकों की सूची ओआईई सूचीबद्ध रोग पी. मोनोडोन एल. वेन्नामई 1. संक्रामक हाइपोडरमल और हैमेटोपोइएटिक नेक्रोसिस (आईएचएचएनवी) ü ü 2. संक्रामक मायोनेक्रोसिस (आईएमएनवी) ü ü 3. टौरा सिण्ड्रोम (टीएसवी) ü ü 4. व्हाइट स्पाट रोग (डब्यूीएसएसएसवी) ü ü 5. येल्लो-हैड रोग (वाईएचवी) ü ü 6. एक्यूट हिपैटोपैंक्रियाटिक नेक्रोसिस रोग (एएचपीएनडी) ü ü भारत से संबंधित गैर–ओआईई सूची बद्ध रोग पी. मोनोडोन एल. वेन्नामई 1. स्फेरिकल बैकुलोवाइरोसिस (पिनियस मोनोडोन टाइप बैकुलोवायरस) (एमबीवी) ü ü 2. नेक्रोटाइजिंग हिपेटोपेनक्रियाटाइटिस (एनएचपी) ü ü 3. लाएम–सिंह विषाणु ü - श्रिम्प ब्रूडस्टॉक गुणन केंद्र (बीएमसी) की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रारूप I. प्रस्तावक फर्म का ब्यौरा आवेदक फर्म का नाम पता निगमन और पंजीकरण की तिथि का ब्यौरा परिचालन का क्षेत्र परिचालन के ब्रूडस्टॉक वर्षों का अनुभव वस्तु का ज्ञापन, संगठन के ज्ञापन की प्रति सहित प्रबंध निदेशक और बोर्ड निदेशक का ब्यौरा विगत 3 वर्षों के लिए फर्म का प्रमाणित लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण II. एसपीएफ श्रिम्प पोस्ट लार्वा का स्रोत विदेशी एसपीएफ सुविधा का नाम पता (ई मेल आईडी सहित) फर्म का ब्यौरा : देश का पंजीकरण सुविधा की स्थिति भारतीय फर्म सहित सहमति की निबंधन और शर्ते एसपीएफ ब्रूडस्टॉक की वाणिज्यिक आपूर्ति की सीमा का ब्यौरा किसी अन्य देश में अन्य गुणन केंद्र के परिचालन कर ब्यौरा नॉपलाई से पीएल तक हैचिंग दर और निर्वाहन दर, प्रति मादा स्पॉन की संख्या, उत्पादकता परिपवक्ता की विलंब अवधि, के संबंध में एसपीएफ ब्रूडस्टॉक का प्रजनन निष्पादन वाणिज्यिक कल्चर में वृद्धि और रोग के लिए फर्म के एसपीएफ से ली गई पीएल का निष्पादन एसपीएफ श्रिम्प पीएल की आपूर्ति हेतु जैसा कि संलग्न किए जाने की आवश्यकता के अनुसार फर्म प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एमओयू / करार की प्रति III. विस्तरित अवसंरचना और ओवरसीज कर्मियों का एसपीएफ सुविधा एसपीएफ सुविधा का उत्पादन योजना (स्पष्टीकरण सहित रेखा चित्र संलग्न करें) जल उपचार और आपूर्ति पालन सुविधाएं प्रयोगशाला सुविधाएं जैवसुरक्षा (कीटाणुशोधन प्रोटोकॉल, शॉवर रूम, फैंसिंग इत्यादि) तकनीकी कर्मचारियों की संख्या और उनके विशेषज्ञों की संख्या लेखापरीक्षित विवरण सहित विगत 3 वर्षों के लिए वित्तीय स्थिति IV. एसपीएफ सुविधा में रोग निगरानी सुविधा से निष्कासित रोगजनक की सूची रोग निदान हेतु अपनाए गई विधिया (या अनुसरण किए गए नैदानिक प्रोटोकॉल) सुविधा की रोगमुक्त प्रकृति का प्रमाण-पत्र (सरकार द्वारा जारी) पिछले 2 वर्षों के लिए संलग्न किया जाए निगरानी की आवृत्ति सरकारी प्राधिकृत/ओआईई रेफ्ररल प्रयोगशाला से हाल ही के निगरानी के दौरान नैदानिक रिपोर्टो का ब्यौरा V. चुनिंदा प्रजनन कार्यक्रमों का ब्यौरा मूल जनसंख्या का स्रोत भौगोलिक स्थितियों की संख्या/मूल एसपीएफ सुविधाओं की संख्या) जनसंख्या का अनुवांशिक विस्थापन (प्रत्येक स्थिति/प्रत्येक एसपीएफ सुविधा के परिवारों की संख्या) मूल संख्या में आगे के परिवारों के विलय की आवृत्ति अपनाएं गए चुनिंदा कार्यक्रम के प्रकार लाइनों और परिवारों की संख्या जिनको बनाए रखा गया पाली गई पीढ़ियों की संख्या पीढ़ियों से अधिक न्यूनतम प्रभावी जनसंख्या का आकार चयन के लिए चुने गए लक्षण पीढ़ियों से अधिक आनुवंशिक लाभ प्रजनन योजना का मसौदा तैयार करने में शामिल आनुवंशिकीविद् का नाम और संक्षिप्त बायोडाटा अंतः प्रजनन से बचने के लिए विशेष प्रजनन योजना को दर्शाना VI. भारतीय एमसी सुविधा का विवरण प्रस्तावित वार्षिक क्षमता ( ब्रूडस्टॉक / वर्ष की संख्या) एसपीएफ पी एल और आयात की आवृत्ति की आवश्यकता प्रस्तावित पालन के महीनों की संख्या पालन के दौरान पीएल से ब्रूडस्टॉक तक प्रत्याशित निर्वाह VII. प्रस्तावित बुनियादी सुविधाएं भूमि क्षेत्र स्थिति क्या किसी मौजूदा सुविधा को एमसी के रूप में । पुनः संशोधित किया जा रहा है। यदि ऐसा है तो इसका प्राथमिक उपयोग और वर्तमान स्थिति बताएं नजदीकी हैचरी/फर्म के बीच की दूरी संगरोध, जल संग्रहण और ट्रीमेंट, बंद स्थिति के तहत बंद स्थिति में पालन टैंक, जैवसुरक्षा की विशेषता, ईटीएस इत्यादि को दिखाते हुए। प्रस्तावित सुविधाओं का लेआउट योजना, क्षमता और टैंक की संख्या को दर्शाना (स्पष्टीकरण सहित रेखाचित्र संलग्नि करना) नैदानिक प्रयोगशाला सुविधा का विवरण संक्षिप्त लागत अनुमान और वित्त का स्रोत एमसी के प्रचालन में लगे हुए प्रस्तावित तकनीकी कर्मचारी और उनके विशेषज्ञों का संक्षिप्त बायोडाटा का विवरण एमसी में जांच किए जाने वाले प्रस्तावित रोगजनकों की सूची और अनुपालन किए जाने वाले निगरानी प्रोटोकॉल नमूना विवरण नमूना और जांच की आवृत्ति VII. कोई अन्यव विवरण/ब्यौरा स्त्रोत: पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय