कैसे पहचानें? गाजर के पौधे के समान दिखने वाला एक वर्षीय शाकीय पौधा जिसकी लम्बाई 1.0 से 1.5 मीटर तक हो सकती है। तना रोयेंदार एवं अत्याधिक शाखा युक्त होता है। एक पौधा 25000 तक बीज उत्पन्न कर सकता है, जो बहुत हल्के एवं पंख युक्त होते है। यह प्रकाश एवं तापक्रम के प्रति उदासीन होने के कारण पूरे वर्ष भर उगता एवं फलता-फूलता रहता है। क्या है अपराध? जैव विविधता एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पार्को, खेतों, रोड एवं रेलवे लाइनों के किनारों, सामुदायिक एवं परती भूमि पर कब्जा मनुष्य और जानवारों के स्वास्थ्य के लिए खतरा फसलों के उत्पादन को प्रभावित करना कैसे खत्म करें? देखते ही जड़ समेत उखाड़कर नष्ट करें पत्ती खाने वाले मैक्सिकन बीटल (जाइगोग्रामा बाइकोलोराटा) नाम के कीट शत्रु को इस पर छोड़े गाजरघास के साथ अन्य वनस्पतियों को भी नष्ट करने के लिए ग्लाइफोसेट (1.0 से 1.5 प्रतिशत) और घास कुल की वनस्पतियों को बचाते हुए केवल गाजरघास को नष्ट करने के लिए मेट्रीब्यूजिन (0.3 से 0.5 प्रतिशत) या 2,4-डी (1%) नाम के रसायनों का प्रयोग करें कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए इसका प्रयोग करें। पुरस्कार भूमि पर एक स्वस्थ परिस्थितिकी तंत्र की स्थापना जैवकीय विविधता की सुरक्षा मनुष्यों एवं जानवरों के स्वास्थ्य की रक्षा कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी स्त्रोत: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार