टिड्डी-दलों को पहचानिए टिड्डी दल किसानों के सबसे प्राचीन शत्रु हैं।वे मध्यम से बड़े आकार के टिड्डे होते हैं। जब वे अकेले होते हैं और साधारण टिड्डों की तरह व्यवहार करते हैं तब उन्हें एकाकी अवस्था में जाना जाता है। भीड़-भाड़ की सामूहिक स्थितियों में वे साथ-साथ समूह बनाकर रहते हैं और चिरस्थायी तथा संबंध वयस्क टिड्डियों का झुंड बनाते हैं। यह तब होता है जब वह यूथचारी रूप में रहते हए समहशीलता या सामहिक जीवन की अवस्था में पाए जाते हैं। इसके बाद वाली अवस्था में वे फसलों और अन्य पेड़-पौधों-वनस्पतियों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। टिड्डी-दलों की तलाश करो टिड्डियों का झुण्ड़ दिन के दौरान उड़ता रहता है और शाम होने पर पेड़ों पर, झाडियों में,फसलों इत्यादि में बसेरा करता है और वहां रात गुजारता है।अतः टिड्डियों के दलों की तलाश के सिलसिले में खासतौर से इन स्थानों की जांच की जानी चाहिये। फिर वे सुबह होने पर सूरज उगने के बाद अपने बसेरे के स्थान से उठकर उड़ना शुरू कर देते हैं। अपरिपक्व वयस्क टिड्डी दल गुलाबी रंग के होते हैं और धीरे-धीरे वे धुंधले सलेटी अथवा भूरापन लिए हुए लाल रंग के हो जाते हैं। परिपक्वता की स्थिति में पहुंचने पर वे पीले हो जाते हैं। शिशु-टिड्डी झुण्ड़ों के रूप में चलती है। पीली अथवा नारंगी शरीर-पृष्टिका लिए हुए उनकी आकृति गहरी काली होती है। आने वाले टिड्डी दल दो रंग के होते हैं गुलाबी और पीला। पीले रंग की टिड्डी ही अंडे देने में सक्षम होती है, इसके लिए पीले रंग के टिड्डी दल के पड़ाव डालने पर पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि पड़ाव डालने के बाद टिड्डियां किसी भी समय अण्डे देने शुरु कर देती हैं। अण्डे देते समय दल का पड़ाव उसी स्थान पर 3 - 4 दिन तक रहता है और दल उड़ता नहीं है। इस स्थिति का पूरा लाभ उठाना चाहिये। गुलाबी रंग की टिड्डियों के दल का पड़ाव अधिक समय नहीं होता इसलिए इनके नियंत्रण हेतु तत्परता बहुत जरुरी है। जीवन-चक्र टिड्डी के जीवन-चक्र की तीन अवस्थाएं होती हैं। 1. अण्डा 2. शिशु-टिड्डी 3. वयस्क टिड्डी अण्डा मादा टिड्डियां अपनी दुम जमीन में घुसाकर 6 इन्च की गहराई पर अण्डे देती है । ये लगभग 10 से मी की गहराई पर नम मिट्टी वाली भूमि में झुण्ड़ों में दिये जाते हैं। यूथचारी या समूहशील मादा टिड्डी दल 2-3 अण्डगुच्छे देते हैं जिनमें प्रत्येक में 60 से 80 अण्डे होते हैं। 10-12 दिन में अण्डे सेते हैं अर्थात उनमें से शिशु-टिड्डी निकलती है। जिस जगह अण्डे दिये गये हैं वहां सुराख दिखाई देते हैं जिसके मुंह पर सफेद झाग से नजर आते हैं। तापमान के अनुसार लगभग 12 से 14 दिन पश्चात अण्डों से फाके निकलते है। शिशु-टिड्डी अण्डों से निकलने के बाद पंखहीन सफेद शिशु-टिड्डी-दल वनस्पतियों, पेड़-पौधो की तलाश में जमीन की सतह पर चलने लगते हैं। इसके तुरन्त बाद वे काले रंग के हो जाते हैं और बाद में उनके शरीर की आकृति पीले रंग की विकसित होने लगती है। वयस्क होने के पहले शिशु-टिड्डी-दलों को पांच उप अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। काली आकृति के साथ उम्रदार टिड्डी चमकीले पीले रंग की हो जाती है। यूथ-चारी या समूहशील टिड्डी 30 दिन के अन्दर वयस्क हो जाती है। वयस्क टिड्डी दल काली आकृति के साथ उम्रदार टिड्डी चमकीले पीले रंग की हो जाती है। यूथचारी या समूहशील टिड्डी 30 दिन में वयस्क हो जाती है। वयस्क टिड्डी दल परिपक्वता की स्थिति में तभी पहुंच पाते हैं जब उन्हें प्रजनन के लिए अनुकूल स्थितियां मिलती हैं। सामान्यतः अण्ड़े देने की प्रकिया मैथुन के बाद दो दिन के अन्दर आरम्भ होती है। टिड्डी नियंत्रण एवं प्रबंधन टिड्डी नियंत्रण के सिलसिले में शीघ्र ही समुचित नियंत्रण उपाय करने के लिये टिड्डी दलों की खोज़ और उनकी पहचान से सम्बधित जानकारी समय पर मिलना आवश्यक है। टिड्डियों के दल दिन के समय सूरज की चमकीली रोशनी में तेज उड़ाका झुण्ड़ों के रूप में उड़ते रहते हैं लेकिन शाम के समय के दौरान वे झाड़ियों व पेड़ों पर आराम करने के लिये नीचे उतर आते हैं और अगले दिन अपने बसेरों से उठकर उड़ना शुरू करने से पहले बसी हुई शान्त स्थिर टिड्डियों के झुण्ड़ों की तरह वहां रात गुजारते हैं। टिड्डियों की रोकथाम के सिलसिले में कारगर, असरदार और सफल नियंत्रण उपाय संचालित करने और उनकी भावी गतिविधि के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए उनके आकार,उनके उड़ने की दिशा, रंग, घनत्व इत्यादि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी की आवश्यकता होती है। उड़ाका टिड्डियों के झुण्ड टिड्डियों के झुण्ड़ों को देखने का स्थान, समय और उन्हें देखने की तारीख। दिशा का नाम जिससे टिड्डीदल आते हुए/उड़ते हुए देखे जाएं और उस दिशा का नाम जिसमें वे बढते हुए/उड़ते हुए देखे जाएं। टिड्डी दल का घनत्व अर्थात वे सघन हैं अथवा छितरे हुए हैं। उनका रंग। उनका अनुमानित आकार यानि उनकी लम्बाई और चौड़ाई। बैठा हुआ शान्त और स्थिर टिड्डी दल देखने या पता लगने का स्थान, समय और तारीख। उनका रंग। दल का अनुमानित आकार। फसल/फसलों और पेड़ पौधों के नाम जहां टिड्डी दल बैठा हुआ है और उसके द्वारा पहुंचाया गया अनुमानित नुकसान, यदि कोई/कुछ हुआ हो। यदि संभोगरत देखा गया। टिड्डी प्रजनन शुद्ध क्षेत्रफल अण्डों से या फाकों से। स्थान, तहसील,जिला एवं ग्राम। यदि दिनांक का ज्ञान हो तो यह भी बतायें जब टिड्डी दल ने अण्डे दिये हो अथवा अण्डों से फाके निकले हो। अण्ड़ों व फाकों के प्रकोप से ग्रस्त क्षेत्रफल के आसपास की खड़ी फसलों, वृक्षों व बाग आदि का विवरण दें। शिशु टिड्डी शिशु टिड्डी को देखने या उनके बारे में पता लगने का स्थान, समय एवं दिनांक। अवस्था अर्थात छोटे या बड़े। रंग। शिशु टिड्डी दल का अनुमानित क्षेत्रफल। शिशु टिड्डी दल के प्रकोप से प्रभावित फसल/फसलों और पेड़ पौधों के नाम और अनुमानित नुकसान, यदि कोई/कुछ हुआ हो। सूचित करें अगर आप टिड्डी दल देखें या उनके बारे में आपको कुछ खबर मिले तो उपरोक्त विस्तृत जानकारी के बारे में पता लगाकर नीचे दिये गये केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र के ध्यान में लाया जाय। निकटतम टिड्डी कार्यालय। पुलिस थाना। राजस्व कार्यालय। ग्राम पंचायत। विद्यालय। डाक घर। कोई भी सरकारी कार्यालय। संपर्क करें टिड्डी की प्रथम सूचना, नियंत्रण एवं अन्य जानकारी के लिये निम्नलिखित टिइडी कार्यालय से सम्पर्क करें। वनस्पति संरक्षण सलाहकार वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय एन.एच.-4, फरीदाबाद (हरियाणा) फोन : 0129-2413985, 0129-2411112 उप निदेशक (कीट विज्ञान) टिड्डी चेतावनी संगठन वायु सेना मार्ग, जोधपुर (राजस्थान) फोन - 0291-2671749, 2748771 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय नागणेची मार्ग, बीकानेर (राजस्थान) फोन - 0151-2202022 प्रभारी अधिकार टिड्डी मण्डल कार्यालय उतरलाई मार्ग, बाड़मेर (राजस्थान) फोन - 02982-220045 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय अर्थ सेटेलाइट सेन्टर के पास , जैसलमेर (राज.) फोन - 02992-252161 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय अम्बाजी हाइवे, पालनपुर (गुजरात) फोन - 02742-245142 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय बीकानेर रोड़, इन्द्रा सर्किल सूरतगढ (राजस्थान) फोन - 01509-222315 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय कलेक्टर कार्यालय के पास, चूरू (राज.) फोन - 01562-251937 – प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय नागौर (राजस्थान) फोन - 01582-245831 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय फलोदी (राजस्थान) फोन - 02925-222236 प्रभारी अधिकारी टिड्डी मण्डल कार्यालय रेलवे स्टेशन के पास, जालोर (राज.) फोन - 02973-223478 प्रभारी अधिकारी रावलवाड़ी रिलोकेशन साईड रघुवशी नगर, भुज गुजरात-370001 फोन - 02832-227260 प्रभारी अधिकारी टिड्डी क्षेत्र अनुसंधान केन्द्र नागणेची मार्ग, बीकानेर फोन - 0151-2542582 स्त्रोत : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग वनस्पति रक्षा, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, टिड्डी चेतावनी संगठन वायु सेना मार्ग, जोधपुर (राजस्थान) फोन : 0291-2671749, 2748771 फैक्स 0291-2671748