फसल का नाम: आम उत्पाद का नाम: फलों का रस संरक्षण आवश्यक सामाग्री: फलों का रस 1 किलो, चीनी ½ किलो, पानी ¾ किलो, साइट्रिक एसिड 2-4 ग्राम प्रति किलो स्कवैश के लिए। परिरक्ष पदार्थ 0.5 से 1 ग्राम प्रति किलो स्कवैश के लिए। विधि: अच्छे पके हुए फल लें। इन्हें धोकर व छीलकर रस निकालकर छान लें। चीनी, पानी व साइट्रिक एसिड मिलायें। एक या दो बार उबाल लेने के पश्चात इस पर से मैल इत्यादि हटाकर किसी कपड़े से छानकर ठंडा कर लें। रस और चीनी के घोल को मिला दें। इसमें परिरक्षक पदार्थ, खाने वाला रंग और खुशबू इत्यादि मिला दें। परिरक्षक पदार्थ और रंग को पहले थोड़े से पानी में घोल लें। फिर इसे बाकी की सारी सामग्री में मिला दें। शुष्क कीटाणुरहित बोतलों में 2.5 से 3.0 सेमी. खाली स्थान छोड़ कर तैयार स्कवैश को भर दें। भरने के पश्चात बोतलों में कार्क लगा दें। स्त्रोत: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग।