स्वर्ण लालिमा फल गहरे लाल, गोल (120-125 ग्राम) एवं कुल घुलनशील ठोस पदार्थ 4-5% जीवानुज मुरझा रोग प्रतिरोधी तथा सिमित बढ़वार वाली किस्म पौधशाला में बुआई का समय फरवरी-अप्रैल एवं जुलाई-सितम्बर रोपाई की दूरी 60 सेंटीमीटर X 50 सेंटीमीटर बीज दर 150-200 ग्राम प्रति/हे. रोपाई के 55-60 दिन बाद फल प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार उपज 600 -700 क्वि./हे. बिहार और झारखण्ड खेती के लिए हेतु अनुमोदित स्वर्ण नवीन फल गहरे लाल रंग के अंडाकार (60-70 ग्राम) एवं कुल घुलनशील पदार्थ 5% जीवानुज मुरझा रोग प्रतिरोधी तथा असिमित बढ़वार वाली किस्म पौधशाला में बुआई का समय अप्रैल-मई एवं जुलाई-सितम्बर रोपाई की दूरी 60 सेंटीमीटर X 50 सेंटीमीटर बीज दर 150-200 ग्राम प्रति/हे. रोपाई के 60-65 दिन बाद फल प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार उपज 600 -650 क्वि./हे. बिहार, झारखण्ड एंव सीमावर्ती क्षेत्रों में खेती के लिए अनुमोदित स्वर्ण वैभव (संकर) फल गहरे लाल रंग के गोल (140-150 ग्राम) ठोस एवं कुल घुलनशील पदार्थ 5% दूरवर्ती बाजार और प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त, एवं सिमित बढ़वार वाली किस्म पौधशाला में बुआई का समय सितम्बर-अक्टूबर रोपाई की दूरी 60 सेंटीमीटर X 40 सेंटीमीटर बीज दर 125-150 ग्राम प्रति/हे. रोपाई के 55-60 दिन बाद फल प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार उपज 900 -1000 क्वि./हे. बिहार, झारखण्ड, पंजाब एंव उत्तर प्रदेश में खेती के लिए अनुमोदित स्वर्ण समृद्धि (संकर) फल लाल, ठोस (70-80 ग्राम) एवं कुल घुलनशील पदार्थ 5-6% जीवानुज मुरझा और अगेती अंगमारी रोगों के लिए प्रतिरोधी एवं सिमित बढ़वार वाली किस्म पौधशाला में बुआई का समय अप्रैल-मई एवं अगस्त-सितम्बर रोपाई की दूरी 60 सेंटीमीटर X 40 सेंटीमीटर बीज दर 125-150 ग्राम प्रति/हे. रोपाई के 55-60 दिन बाद फल प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार उपज 1000 -1050 क्वि./हे. बिहार, झारखण्ड एंव उत्तर प्रदेश में खेती के लिए अनुमोदित स्वर्ण सम्पदा (संकर) फल गोल, लाल, बड़े (120-13 0 ग्राम) एवं कुल घुलनशील पदार्थ 4-5-5.0% जीवानुज मुरझा और अगेती अंगमारी रोगों के लिए प्रतिरोधी एवं सीमित बढ़वार वाली किस्म पौधशाला में बुआई का समय अगस्त-सितम्बर एवं फरवरी-मई रोपाई की दूरी 60 सेंटीमीटर X 40 सेंटीमीटर बीज दर 125-150 ग्राम प्रति/हे. रोपाई के 55-60 दिन बाद फल प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार उपज 1000 -1050 क्वि./हे. बिहार, झारखण्ड, पंजाब एंव उत्तर प्रदेश में खेती के लिए अनुमोदित स्त्रोत एवं सामग्रीदाता : कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार