मिट्टी टमाटर प्राय सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जाता है| परन्तु हलकी आम्लिक एवं क्षारीय दोमट मिट्टी विशेष उपयुक्त है| रांची के पत्थरों में अगात या बरसाती खेती के लिए उचित जल निकास वाली टांड जमीन उत्तम है| मिट्टी उपजाऊ होना आवश्यक है| उन्नत प्रभेद पूसा रूबी, मार ग्लोब, सू. वेस्ट ऑफ़ ओउल,एस १२, पूसा अली दवाफ, रोमा, सवौर सुफला, इटालियन रेड पियर, पंजाब छोहाडा आदि| लगाने का समय सल काल बिचड़ा गिराने का समय बिचड़ा लगाने का समय अति अगात जून – मध्य जुलाई जुलाई- अगस्त(रांची के पत्थारी भागों में) अगात जुलाई- मध्य अगस्त अगस्त-सितम्बर पिछात सितम्बर-अक्टूबर अक्टूबर- नवम्बर बीजदार एवं लगाने की विधि टमाटर लगाने के लिए बीज को पौधशाला में छोटी-छोटी क्यारियों मेंबिचड़ा तैयार करते हैं| जब ये बिचड़े ४-५ सप्ताह के हो जाते तो उन्हें तैयार किये गये खेतों में लगते हैं| बीज दर ४००-५०० ग्राम प्रति हेक्टेयर | पौधा लगाने की दूरी अगात प्रभेद : कतार से कतार ६० सेंटी मीटर पौधा से पौधा ६० सेंटी मीटर पिछात प्रभेद : कतार से कतार ७५ सेंटी मीटर पौधा से पौधा ७५ सेंटी मीटर खाद की मात्रा प्रति हेक्टेयर खाद मात्रा गोबर की सड़ी खाद २५० – ३०० क्विंटल यूरिया २०० – २५० किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट २५० – ३०० किलोग्राम म्यूरीयट ऑफ़ पोटाश १०० किलोग्राम सिंचाई : सूखे दिनों में १०-१२ दिनों में सिंचाई आवश्यक है| उपज : २०० -२५० क्विंटल प्रति हेक्टेयर | स्त्रोत: सब्जी उत्पादन की उन्नत कृषि प्रणाली प्रसार शिक्षा निदेशालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची|