वन प्रबन्धन वनों पर जलावन की लकड़ी, चारा, घर बनाने की लकड़ी इत्यादि के लिए दबाव रहता हैं, जिससे वनों का विनाश तेजी से होता है। इसलिए वनों की कटाई के साथ-साथ उसे लगाने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जब किसी वन की कटाई करने की बात होती है तो उसके वृक्षों के कटाव की अवधि अलग-अलग होती, जिसका निर्धारण आवश्यकता के आधार पर किया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण वृक्षों की उपयोगिता और उसकी कटाव की अवधि के बारे में निम्नलिखित सुचना दी जा रही है, जो कि वृक्षों की कटाई में काफी उपयोगी सिद्ध होगी। क्र.सं. स्थानीय नाम वैज्ञानिक नाम परिवक्ता उम्र वर्ष उपयोगिता 1 अर्जुन Terminalia arjuna 10-15 लकड़ी, टेनिन, तसर 2 आकाशी Acacia auriculiformis 10-12 जलावन, लकड़ी 3 इमली Tamarindus indica 8-10 लकड़ी, जलावन, फल, स्टार्च 4 करंज Derris India 8-10 चारा, लकड़ी, बीज तेल के लिए 5 काला सिरिस Albizia lebbek 12-15 लकड़ी, चारा 6 कचनार Bauhinia variegate 8-10 लकड़ी, जलावन 7 खैर Acacia catechu 15-20 लकड़ी, जलावन 8 गम्हार Gmelina arborea 12 लकड़ी, जलावन 9 चकुण्डी Cassia siamea 8-10 लकड़ी, जलावन 10 तून Toona ciliata 15-20 चारा, फल, तेल, लकड़ी, औषधि 11 नीम Azadirachta indica 8-10 चारा, लकड़ी, जलावन 12 बबूल Acacia nilotica 15-20 चारा, टेनिन, गोंद, लकड़ी जलावन 13 बकैन Melia azadirachta 8 फल, लकड़ी, चारा 14 बेल Aegle marmelos 8-10 लकड़ी, फल, चारा 15 ब्लूगम Eucalyptas globules 8-10 लकड़ी, बली, तेल, औषधि 16 बांस Bambusa arundinacea 4-5 कागज, जलावन, धरा, अचार 17 महुआ Madhuca longifolia 8 फल, फूल, लकड़ी 18 शीशम Dalbergia sissoo 12-15 लकड़ी, चारा, जलावन 19 सफेद सिरिस Albizia procera 12-15 लकड़ी, चारा 20 सखुआ Shorea robusta 80-120 लकड़ी, तेल 21 सागवान Tectona grandis 60-80 लकड़ी 22 सेमल Bambax ceiba 10-15 लकड़ी, फाइवर 23 हर्रा Terminalia chebula 10 औषधि, फल स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखंड सरकार