परिचय झारखंड में प्राय: सभी सब्जियाँ उगाई जाती हैं पर उनकी उपज प्रति हेक्टेयर बहुत कम हो पाती है। इसका एक मुख्य कारण है अच्छी किस्मों का न होना। सब्जियों की अधिक उपज के लिए आजकल एफ-1 संकर बीज बनाये जा रहे है जिसकी उपज क्षमता साधारण किस्मों की अपेक्षा दो से पाँच गुनी तक होती है। इसके बीज अपेक्षाकृत महँगे होते हैं पर बीज दर काफी कम होती है। साथ ही, एक बात ध्यान देने योग्य है कि इसकी खेती में भरपूर कम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद के अलावे अनुशंसित मात्रा में रासायनिक खादों का भी प्रयोग करना चाहिए। खेतों में वर्षा के दिनों में पानी का निकास तथा गर्मी में पानी के पटवन का भी किसानों को प्रबंध करना चाहिए। लत्तरवाली किस्मों की उपज लेने पर यह देखना चाहिए कि उनके फल जमीन के संसर्ग में न आयें। संकर टमाटर की खेती में हरेक पौधे को एक लकड़ी के सहारे कर दें जिससे अधिक फल आने पर वे टूटें नही। कैसे करें संकर सब्जियों की खेती सब्जियों के नाम संकर जाति बीज दर प्रति हेक्टेयर खाद की मात्रा प्रति हेक्टेयर उपज क्षमता प्रति हेक्टेयर पौधा संरक्षण टमाटर स्वर्ण सम्पदा, स्वर्ण समृद्धि, पूसा हाइब्रिड-1 150-175 ग्राम कम्पोस्ट-40 टन एन.पी.के.- 200:250:250 किग्रा/हें. 70-80 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव बैंगन स्वर्ण शक्ति, विजय, स्वर्ण सम्पदा-6 200 ग्राम कम्पोस्ट – 25 टन एन.पी.के.-200:150:100 किग्रा./हे. 60 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव मिर्च कैप्सिकम भारत, इंद्रा 375 ग्राम कम्पोस्ट-50 टन एन.पी.के.-200:150:150 किग्रा./हें. 50 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव गोभी हिमानी, स्वाती, इनडम अर्ली, पूसा हाइब्रिड-1 310 ग्राम कम्पोस्ट-15 टन एन.पी.के.-200:150:150 किग्रा./हें. 20-30 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव बंदगोभी गंगा, जमुना, कावेरी, श्री गणेश कैबेज न – 8 310 ग्राम कम्पोस्ट-25 टन एन.पी.के.-200:125:100 किग्रा./हें. 50-75 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव खीरा प्रिया, पूसा संयोग 375 ग्राम कम्पोस्ट-25 टन एन.पी.के.-200:100:125 किग्रा./हें. 75 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव तरबूज मधु, आरका ज्योति 750 ग्राम कम्पोस्ट-25 टन एन.पी.के-100:100:125 किग्रा./हें. 75 टन हरेक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव भिण्डी सोनाली 2.25 से 3.5 किलो कम्पोस्ट-25 टन एन.पी.के. 150:110:75 किग्रा./हें. 25 टन 20 किलो फ्यूराडान प्रति हेक्टेयर अंतिम जुताई के समय खरबूज स्वर्णा, सोना, पंजाब हाइब्रिड, एच.सी.-5, आई एच आर एफ-1, हाईब्रिड, एम-4 450 ग्राम कम्पोस्ट-25 टन एन.पी.के.-100:150:100 किग्रा./हें. 20 टन प्रत्येक सप्ताह कीटनाशक तथा फफूंदनाशक दवा का छिड़काव स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार