हरियाणा सक्षम योजना क्या है ? हरियाणा सरकार प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए समय समय पर अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरू किया है | हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा सक्षम योजना की शुरुवात 1 नवम्बर 2016 को की गई थी |योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में तथा कम्पनिओं में रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेगा तथा साथ में हरियाणा बेरोजगारी भत्ता भी दिया जायेगा | इंटरमीडिएट , ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |सक्षम योजना हरियाणा 2021 का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना और बेरोजगारी को कम करना है | राज्य के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियां इस योजना का लाभ ले सकती है और इसमें आवेदन कर सकती है | हरियाणा सक्षम योजनामें दी जाने वाली धनराशी बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को 3,000 बेरोजगारी भत्ते को मिलकर के 9,000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा | बेरोजगार पोस्ट ग्रेजुएट युवाओ को 1500 रूपये बेरोजगारी भत्ता को मिलकर के 7500 रूपये की राशी प्रतिमाह दी जाएगी |3 वर्ष तक इस योजना का लाभ लाभार्थी को दिया जायेगा |इसके साथ ही Haryana Saksham Yojana के तहत लाभार्थी को 1 दिन में 4 घंटे और 1 महीने में 100 घंटे काम करना होगा | सक्षम योजना हरियाणा ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इसके लिए सबसे पहले आपको रोजगार विभाग हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट hreyahs.gov.in पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे | वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login/Sign-in के आप्शन में saksham yuva का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा | अगले पेज पर आपको SignUp/Register का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें | इस पेज पर आने के बाद आपको अपनी क्वालिफिकेशन का चयन करना है उसके बाद Go to Registration पर क्लिक करना है | अगले पेज पर आने के बाद चेक बॉक्स पर टिक करें उसके बाद क्या आप हरियाणा के निवासी हैं ? के आप्शन में yes पर क्लिक करें | क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन हो जायेगा | आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा | इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करना है | अब आपको यूजर नाम और पासवर्ड मिल जाते है | अब आपको लॉग इन करना है |