रजनीगंधा और ग्लेडियोलस रजनीगंधा और ग्लेडियोलस में आवश्यकतानुसार सिंचाई, निराई-गुड़ाई तथा पोषक तत्वों के मिश्रण का छिड़काव करें एवं रजनीगंधा के स्पाइक की समय पर कटाई करें। गुलाब गुलाब के नर्सरी स्टॉक की क्यारियों में आवश्यक कार्य करें। जल निकास की व्यवस्था गुलाब की फसल में जल निकास की व्यवस्था करें तथा आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई व रेड स्केल कीट का नियंत्रण करें।फूलों के खेतों में वर्षा का पानी निकालने का इंतजाम करें। निराई-गुड़ाई फूलों में आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई कर खरपतवारों को समय पर निकालते रहें। ग्रीष्म ऋतु के फलों का समय पूरा हो गया है। इन्हें धीरे-धीरे निकाल दें तथा क्यारियों को खुदाई कर दें। मिट्टी को रोगरहित बनाने के लिए दवाइयां डालें। सर्दियों के फूलों की बिजाई सर्दियों के फूलों की बिजाई की तैयारी शुरू कर दें। स्त्राेत : खेती पत्रिका(आईसीएआर), राजीव कुमार सिंह, कपिला शेखावत, प्रवीण कुमार उपाध्याय, एस.एस. राठौर और ऋषि राज सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली।