गुलाब गुलाब के पौधे की कटाई-छंटाई के उपरान्त कटे भागों पर डाइथेन एम. 45 का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। ग्लैडियोलस ग्लैडियोलस के कन्दों को 2 ग्राम बाविस्टिन का एक लीटर पानी की दर से घोल बनाकर, 10-15 मिनट तक डुबोकर उपचारित करने के बाद रोपण के समय कंद से कंद की दूरी 25 सें.मी. तथा पंक्ति से पंक्ति की दूरी १५ गुलाब सें.मी. रखनी चाहिए और 8-10 सें.मी. की गहराई में रोपाई करें। रोपाई से पूर्व क्यारियों में प्रति वर्गमीटर 5 ग्राम कार्बोफ्यूरॉन अवश्य मिलाएं। एक हैक्टर क्षेत्रफल में रोपाई के लिए लगभग 1.5-2.0 लाख कन्दों की आवश्यकता होती है। आकर्षक रंग के फूल प्राप्त करने के लिए ग्लैडियोलस के खेतों में प्रति वर्गमीटर क्षेत्र की दर से 5 कि.ग्रा. कम्पोस्ट, 30 ग्राम नाइट्रोजन, 30 ग्राम फॉस्फोरस तथा 20 ग्राम पोटाश प्रयोग करना चाहिए। गुलदाउदी गुलदाउदी पर जल्दी आई कलियों को तोड़ दें, ताकि बाद वाले फूल बड़े आकार के हों। डहेलिया डहेलिया को गमलों में लगा दें तथा घास के लॉन में बारीक कटाई के बाद हल्का यूरिया छिड़कें। एक हैक्टर क्षेत्रफल में रोपाई के लिए लगभग 1.5-2.0 लाख कन्दों की आवश्यकता होती है। फूल वाले पौधाें की बुआई किसान, खेती के साथ-साथ घर के आसपास फूल भी उगाएं। इससे अपने वातावरण को सुंदर बनाने के साथ मन को शांति मिलती है। सितम्बर में बोई नर्सरी से पौध को गमलों या क्यारियों में लगा दें। सर्दियों में खिलने वाले फूलों की अक्टूबर में भी बुआई कर सकते हैं। स्त्राेत: खेती पत्रिका, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-11001