स्टार फ्रूट कमरख का फल देखने में स्टार की तरह दिखाई देता है इसलिए इसे 'स्टार फ्रूट' भी कहा जाता है। यह फल पकने में हल्के पीले रंग का होता है। प्रत्येक फल की चौड़ाई 6 से 13 मि.मी. होती है। कमरख के फल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: एक खट्टे या तीखे स्वाद वाले और दूसरे मीठे स्वाद वाले होते हैं। इसके स्वाद और औषधीय गुणों के कारण इसे बहुंत पसंद किया जाता है विदेशों में स्टार फ्रूट के जैम और जैली काफी प्रचलित हैं, परंतु हमारे देश में इसे कच्चा ही अधिक खाया जाता है। दिल्ली की सड़कों पर तो हर कदम पर आपको ये चाट के ठेलों पर देखने को मिलता है। शकरकंदी की चाट के साथ तो इसका स्वाद गजब का होता है। कमरख में पोषक तत्व कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दिलाने वाले इस फल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। कमरख में विटामिन 'ए', 'बी' आरै 'सी' के साथ ही फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसमें प्रति ऑकसीकारक, पॉलीफेनोलिक यौगिकों जैसे-क्वार्सेटिन और गैलिक एसिड की उच्च मात्रा होती है। यह फल हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। इसका सेवन हमें लंबी आयु के साथ-साथ खूबसूरती भी प्रदान करता है। इससे हमारे शरीर में खनिज और विटामिन की पूर्ति होती है, जो कि हमारे शरीर की अच्छी तरह से काम करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। रेशेयुक्त फल हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायता करते हैं। इसके खाने से हमें पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। कमरख हमारे शरीर हेतु निम्न प्रकार से लाभकारी होते हैंः पाचन क्रिया के लिए इसमें न केवल महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, बल्कि इनके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। यद्यपि किसी भी प्रकार का फल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन विशिष्ट पोषक तत्वों की अधिक मात्रा वाले फल जैसे कमरख अधिक पफायदेमंद हो सकते हैं। बालों के लिए लाभदायक स्वस्थ आहार बालों को मजबूत और चमकदार रखने में सहायता कर सकता है। आप जो खाते हैं वह आपको अपने बाल खोने से भी बचा सकता है। यदि आपको भोजन से कुछ पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं, तो आप अपने बालों की सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्व वाले फलों का सेवन करें। बहुत से लोगों को बाल न बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं विटामिन की पूर्ति होती है, जो कि बालों के विकास के लिए विटामिन 'बी' कॉम्प्लेक्स की जरूरत होती है, जिसकी उनके शरीर में कमी हो जाती है। इसकी वजह से उनके बालों के विकास की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। कमरख में विटामिन 'बी' कॉम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे बालों के बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है एवं बाल भी मजबूत होते हैं। एक्जिमा इसमें ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो रोगाणुरोधी होते हैं। ये एक्जिमा का उपचार करने में हमारी सहायता करते हैं। चमकती त्वचा के लिए इस फल का सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। चमकती त्वचा के लिए इस फल का सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। कमरख में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चमकती हुई त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। इनमें जस्ता के अतिरिक्त बहुत से खनिज और विटामिन सम्मिलित हैं। इस औषधीय फल में प्रतिऑक्सीकारकों की भी अच्छी मात्रा होती है। वजन कम करने में बहुत से लोग अपने वजन के बढ़ने की समस्या को लेकर कापफी परेशान रहते हैं, लेकिन उनका वजन कम नहीं होता। कमरख एक ऐसा फल है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ही नहीं बल्कि वजन को कम करने में भी पफायदेमंद होता है। आप अपने भोजन में इसका प्रयोग करके अपने वजन को कम कर सकते हैं। एक कमरख में 25 से 30 कैलोरी की कम मात्रा और फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है। भूख बढ़ाने में जिन लोगों को भूख नहीं लगती उनके लिए कमरख बहुत ही फायदेमंद होता है। आप सुबह-सुबह कमरख का एक गिलास जूस चीनी मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको भूख लगनी शुरू हो जाएगी और भूख भी बढ़ जाएगी। कफ, पित्त और रक्त विकार जो लोग धूम्रपान करते हैं या धूम्रपान करने वाले लोगों के आसपास रहते हैं, उन्हें अक्सर कफ, पित्त और रक्त विकार की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कमरख बहुत ही लाभदायक होता है। इसके लिए आप इसको अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे धीमी आंच पर एक चौथाई होने तक पकाते रहें। एक चौथाई होने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें सही मात्राा में सेंधा नमक, धनिया, जीरा आदि को पीसकर उस मिला दें। इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर सिरका तैयार कर लें। इस सिरके को रोगी को सुबह-शाम 7 से 10 ग्राम की मात्राा में देने से रक्त विकार, कफ और पित्त की समस्या दूर हो जाती है। हृदय रोग के उपचार में सहायक कमरख हृदय रोगों से हमारी रक्षा करने में भी सहायता करता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी-9 होता है, जो कि हृदय रोगों से रक्षा के लिए जरूरी होता है। कमरख में राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन, विटामिन 'ए', 'बी', 'सी' और 'बी-5' आदि प्रतिऑक्सीकारक होते हैं, जो हृदय रोग से बचाते हैं। आप अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कमरख फल में पोटेशियम की उच्च मात्राा होने के साथ ही कैल्शियम की मध्यम मात्रा होती है। ये शरीर में उचित रक्तचाप को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व रक्तवाहिकाओं को भी स्वस्थ रखते हैं, जिनसे रक्त संचरण को सुधारने में मदद मिलती है। इस तरह से कमरख का नियमित सेवन आपके दिल को स्वस्थ रख सकता है। यह आपके लिए ऊर्जा दिलाने वाला और हृदय को स्वस्थ रखने वाला आहार हो सकता है। हडि्डयां मजबूत आप अपनी हडि्डयों को मजबूत करने के लिए कमरख फल का उपयोग कर सकते हैं। इस फल में मैग्नीशियम, लौह, कैल्शियम, जस्ता और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। ये सभी पोषक तत्व हडि्डयों के घनत्व को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचने में आपकी मदद कर सकते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस अक्सर अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों में होता है। ऊर्जा और ताजगी देने में सहायक आज के व्यस्त जीवन में दिनभर काम करने की वजह से थकान के साथ-साथ आलस्य भी महसूस होता है। कमरख का सेवन आपके शरीर में नई ऊर्जा का संचार और ताजगी का एहसास करवाता है। इसके उपयोग हेतु कमरख के फल पर काली मिर्च का पाउडर, चीनी और जीरा का पाउडर डाल लें। अब इसका घोल बनाकर तैयार कर लें। इसके घोल के सेवन से आपके शरीर में एक नई ताजगी और ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपका दिल और दिमाग अच्छी तरह से काम कर सकेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में शरीर में आयरन और खनिज लवणों की कमी के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे लोगों को कमरख का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन 'सी' होने की वजह से पोषक तत्वों की मात्राा बढ़ जाती है। इस वजह से यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। प्रसवोपरांत दूध बढ़ाने में इस फल के फायदे महिलाओं के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर बहुत सी महिलाओं को प्रसव के बाद दूध उत्पादन में कमी की समस्या होती है। यह परंपरागत रूप से ऐसी माताओं में दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रकार उनके नवजात शिशुओं को पर्याप्त आहार प्राप्त हो पाता है। इसके अलावा इस फल का उपयोग उन महिलाओं के लिए भी होता है, जिनकी मासिक धर्म की अवधि में देरी होती है। इस फल का नियमित सेवन करने से महिलाओं में मासिक धर्म को प्रोत्साहित किया जा सकता है। कमरख का सेवन करने से माताओं का दूध बढ़ जाता है। मधुमेह में लाभकारी अध्ययनों से पता चलता है कि अघुलनशील रेशा ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित कर सकता है। इस तरह से कमरख मधुमेह के प्रभाव और लक्षणों को कम कर सकता है। अघुलनशील रेशा शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रिात करने में मदद करता है। इस कारण कमरख फल उन लोगों के लिए आदर्श आहार बन जाता है, जो मधुमेह से छुटकारा चाहते हैं। आप भी अपने शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रिात करने के लिए कमरख से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक कमरख में तांबा पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायता करता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए यह फल फायदेमंद होता है। कमरख फल में प्राकृतिक वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसके साथ ही इनमें रेशा अधिक मात्रा में होता है। इस तरह से वसा की कम मात्रा आपके शरीर में अतिरिक्त वसा को जमा नहीं होने देती है। इसके साथ ही रेशा आपके चयापचय दर को बढ़ाता है, जिससे अतिरिक्त वसा का उपयोग कर लिया जाता है। इस तरह से यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के उपयुक्त स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही कमरख शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यानी कि दिल का दौरा, स्ट्रोक या कोरोनरी हृदय रोग होने की आशंका को कम किया जा सकता है। स्त्राेत : खेती पत्रिका(आईसीएआर) विद्याराम सागर' और जितेन्द्र कुमार बैरवा' 'खाद्य विज्ञान एवं फसलोत्तर प्रौद्योगिकी संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली-110012