बाजरा : एचएचबी 299 (संकर किस्म) उच्च आयरन (73.0 पीपीएम) तथा जिंक (41.0 पीपीएम) युक्त संकर किस्म जो कि प्रचलित संकर किस्मों में उपलब्ध आयरन (45.0-50.0 पीपीएम) तथा जिंक (30.0-35.0 पीपीएम) की मात्रा से अधिक है। पैदावार: 32.7 क्विं./हें. शुष्क चारा उपज: 73.0 क्विं./हें. फसल पकने की अवधि: 81 दिन खरीफ मौसम में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा तामिलनाडू राज्यों के लिए उपयुक्त भा.कृ.अनु.प.-अखिल भारतीय समन्वित बाजार अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा इकरीसैट, हैदराबाद के सहयोग से विकसित। बाजरा: एएचबी 1200 (संकर किस्म) प्रचलित संकर किस्मों में उपलब्ध आयरन (45.0-50.0 पीपीएम) की तुलना में इसमें आयरन (73.0 पीपीएम) की प्रचुर मात्रा है पैदावार: 32.0 क्विं./हें. शुष्क चारा उपज 70.0 क्विं./हें. फसल पकने की अवधि: 78 दिन खरीफ मौसम में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडू राज्यों के लिए उपयक्त भा.कृ.अनु.प.-अखिल भारतीय समन्वित बाजार अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ, परभनी द्वारा इकरीसैट, हैदराबाद के सहयोग से विकसित। स्त्रोत: भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्