धान: सीआर धान 310 (उन्नत किस्म) लोकप्रिय किस्मों में 7.0-8.0 प्रतिशत की तुलना में पॉलिश दानों में 10.3 प्रतिशत प्रोटीन होता है पैदावार: 45.0 क्विं./हें. फसल पकें की अवधि: 125 दिन उड़ीसा, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश राज्यों के लिए अनुमोदित भा.कृ.अनु.प. – राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक द्वारा विकसित धान: डीआरआर धान 45 (उन्नत किस्म) पॉलिश दानों में जिंक की उच्च मात्रा (22.6 पीपीएम) जो प्रचलित किस्मों में उपलब्ध जिंक (12.0-16.0 पीपीएम) से अधिक है पैदावार: 50.0 क्विं./हें. फसल पकने की अवधि: 125-130 दिन कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना राज्यों के लिए अनुमोदित भा.कृ.अनु.प.-भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा विकसित स्त्रोत: भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्