अनार-सोलापुर लाल (संकर किस्म) ताजा दानों में उच्च आयरन (5.6-6.1 मि.ग्रा./100 ग्रा.) जिंक (0.64-0.69 मि.ग्रा./100 ग्रा.) तथा विटामिन-सी (19.4-19.8 मि.ग्रा./100 ग्रा.) है जो कि प्रचलित किस्म गणेश से अधिक {आयरन (2.7-3.2 मि.ग्रा./100 ग्रा.), जिंक (0.50-0.54 मि.ग्रा./100 ग्रा.) तथा विटामिन-सी (14.2-14.6 मि.ग्रा./100 ग्रा.)} है। >फल उपज: 23.0-27.0 टन/हें. देश के अर्धशुष्कीय क्षेत्रों के लिए उपयुक्त भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केंद्र, पुणे द्वारा विकसित। स्त्रोत: भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्