परिचय नाम-असीम नैयर पिता का नाम- श्री अनिल नैयर निवासी-अमृतसर जिला-अमृतसर आयु-25 वर्ष शिक्षा-एम्.बी.ए.. प्रशिक्षण कब लिया दूध की जाँच की तकनीकियाँ – (2-9-2002 से 6-9-2002) दुग्ध पदार्थ बनाने की तकनीकियाँ (21-10-2002 से 25-10-2002) डेरी संसाधन में डेरी उद्यम का विकास- )11-11-2002 से 15-11-2002) दूध पदार्थ बनाने की तकनीकियाँ – (14-7-2003 से 20-7-2003) प्रशिक्षण के उदगार श्री असीम नैयर वर्ष 2002 तक प्रति दिन 170 लीटर दूध से विभिन्न व्यंजन बनाकर अपना व्यवसाय चला रहा था। अच्छी पढाई होने के चलते उसने इस व्यवसाय को वैज्ञानिक ढंग से चलाने हेतु राष्ट्रीय डेरी अनुसन्धान संस्थान, करनाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से वर्ष 2002 में तीन तथा 2003 में एक अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों भाग लिया। प्रशिक्षण में श्री असीम नैयर ने विशेष रूचि ली तथा वह पनीर, मक्खन, दही, क्रीम और घी के उत्पादों को अब वैज्ञानिक तकनीकियों के अनुसरण उपरान्त बना रहा है जिसके चलते उसके द्वारा बनाये गए दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता स्वाद तथा इन उत्पादों को रखने की समय अवधि बढ़ी है। श्री असीम नैयर से प्राप्त आंकड़ों में पाया गया कि अब लगभग 300 लीटर दूध प्रतिदिन विभिन्न व्यजंन बनाने में प्रयुक्त करता है तथा वह 25,000 रूपये प्रतिमाह कमा रहा है। स्त्रोत: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार