मवेशियों के लिये हरे चारे वाले संतुलित आहार के कुछ नमूने पशु का विवरण आहार 363 किलो वजन वाली ऐसी गाय के लिए जो न दूध देती है और न गाभिन है। हरी चरी या एम.पी. चरी या हरी जई या हरी मक्का 23 किलो, मूंगफली की खली 110 ग्राम। हरी लोबिया, हरी बरसीम या हरी लूसर्न 12 किलो, भूसा 4.5 किलो जई या अंजना घास की 'हे' 8 किलो। 363 किलो वाली ऐसी गाय के लिए जो प्रति दिन करीब 8 किलो दूध देती है। हरी चरी या एम.पी. चरी या हरी मक्का 25 किलो जौ, चना खली, चोकर का मिश्रण 2.5 किलो। या हरी लोबिया या हरी बरसीम या हरा लूसर्न 12 किलो भूसा 4.5 किलो जौ, चना, खली, चोकर का मिश्रण 2.5 किलो जई की 'हे' या अंजन की 'हे' 7.25 किलो जौ, चना, खली व चोकर का मिश्रण 3 किलो। बछड़े-बछियों के लिये आहार ऐसे बछडे या बछिया के लिए जिनका वजन 182 किलो के लगभग है। 1. हरी बरसीम 9 किलो, भूसा 2.25 किलो दाना, खली, चोकर का मिश्रण 1.33 किलो। या 2. जई या अंजन घास की 'हे' 3.5 किलो दाना, खली, चोकर का मिश्रण 1.33 किलो। गर्भावस्था के लिये अतिरिक्त आहार अधिक मात्रा में दूध देने वाली गाय भैसों के उनकी गर्भावस्था के अंतिम दो-तीन मास में जबकि वह दूध न दे रही हों तब भी अगले व्यांत में उनसे पूरी मात्रा में दूध लेने के लिये यह बहुत आवश्यक है कि उनकी खिलाई-पिलाई की तरफ खासतौर से ध्यान दिया जाय। उनको जीवन निर्वाह के भोजन के अतिरिक्त गाय को 1 से लेकर 1.33 किलो तथा भैंस को 2 से 2.5 किलो तक दाने व खली चोकर का मिश्रण दूध की उत्पादन शक्ति के अनुसार देना चाहिए। बैलों के लिये आहार पशु का विवरण आहार 363 किलो वजन वाले बैल के लिए मध्यम रूप से जुताई, ढुलाई, पानी की सिंचाई इत्यादि का काम लेने के लिए। हरी ज्वार या मकचरी या एम.पी. चरी की कुटटी 23 किलो भूसा, 2.5 किलो दानें, खली चोकर का मिश्रण 1 किलो 2. हरी बरसीम या लूसर्न 18 किलो भूसा 4.5 किलो। अगर दाने के मिश्रण में खनिज लवण का मिश्रण सम्मिलित न हो तो उपरोक्त प्रत्येक राशन में लगभग 3 ग्राम खड़िया मिट्टी में मिलाकर खिलाना चाहिये। दाने, खली, चोकर के मिश्रण के कुछ नमूने (1) मूंगफली की खली चना की खली जौ की खली गेहूं का चोकर 25 भाग प्रतिशत 20 भाग प्रतिशत 15 भाग प्रतिशत 40 भाग प्रतिशत (2) सरसों की खली जौ की खली गेहूं का चोकर 40 प्रतिशत 40 प्रतिशत 20 प्रतिशत (3) बिनौला सरसों या दुआं की खली जौ 35 प्रतिशत 25 प्रतिशत 20 प्रतिशत (4) बिनौले की खली गवार चने की चूनी गेहूं का चोकर 35 प्रतिशत 15 प्रतिशत 20 प्रतिशत 20 प्रतिशत ऊपर लिखे हुए मिश्रण के प्रत्येक 100 किलो में खड़िया मिट्टी 3 किलो के हिसाब से मिला देना चाहिये। स्त्रोत: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार