बीज उपचार के फ़ायदे मिट्टी और बीज के रोगजनकों/ कीटों के विरुद्ध अंकुरित होने वाले बीजों तथा अंकुरों की सुरक्षा करता है। बीज अंकुरण में वृद्धि। प्रारंभिक और समान रूप से खड़ा होना व विकास। फली की फसल में नॉड्यूलेशन बढ़ाता है। मिट्टी और पत्ते के अनुप्रयोग से बेहतर। प्रतिकूल परिस्थितियों (कम/उच्च नमी) में भी एक समान फसल। बीज उपचार की प्रक्रिया बीज उपचार एक शब्द है जो उत्पादों और प्रक्रियाओं दोनों का वर्णन करता है। बीज उपचार निम्न में से किसी एक प्रकार से किया जा सकता है। बीज ड्रेसिंग: यह बीज उपचार का सबसे आम तरीका है। बीज या तो एक सूखे मिश्रण या लुग्दी अथवा तरल घोल से गीले रूप में उपचारित किया जाता है। ड्रेसिंग, खेत और उद्योगों दोनों में लागू की जा सकती है। कम लागत के मिट्टी के बर्तन बीज के कीटनाशक के साथ मिश्रण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है या बीजों को एक पॉलिथीन शीट पर फैलाकर आवश्यक मात्रा में उसपर रसायन छिड़क कर किसानों द्वारा यांत्रिक रूप से मिलाया जा सकता है। बीज कोटिंग (लेप): बीज पर अच्छे तरीके से चिपकने के लिए मिश्रण के साथ एक विशेष बाइंडर का प्रयोग किया जाता है। कोटिंग के लिए उद्योग द्वारा उन्नत उपचार प्रौद्योगिकी की आवश्यकता होती है। बीज पैलेटिंग: यह सर्वाधिक परिष्कृत बीज उपचार प्रौद्योगिकी है, जिससे बीज की पैलेटिबिलिटी तथा हैंडलिंग बेहतर करने के लिए बीज का शारीरिक आकार बदला जाता है। पैलेटिंग के लिए विशेष अनुप्रयोग मशीनरी तथा तकनीकों की आवश्यकता होती है और यह सबसे महंगा अनुप्रयोग है। फसलों के लिए बीज उपचार की सिफारिश फसल कीट/रोग बीज उपचार टिप्पणी गन्ना रूट रॉट, विल्ट कार्बेंडाज़िम (0।1%) 2 ग्राम/किलोग्राम बीज ट्राइकोडर्मा अनुपूरक 4-6 ग्राम/किलोग्राम बीज बीज ड्रेसिंग के लिए मेटल बाज ड्रेसर/ मिट्टी के बर्तन या पॉलीथीन बैग का उपयोग किया जाता है चावल रूट रॉट रोग ट्राइकोडर्मा 5-10 ग्राम/किलोग्राम बीज (प्रत्यारोपण से पहले) -उपर्युक्त के समान- अन्य कीट/ जीव क्लोरोपाइरिफॉस 3 ग्राम/किलोग्राम बीज बैक्टीरियल शीद ब्लाइट स्यूडोमोनासफ्लॉरेसेंस 0।5% W।P। 10 ग्राम/किलोग्राम। रूट नॉट नेमाटोड मोनोक्रिप्टोफॉस के 0।2% घोल में 6 घंटों तक बीज को सोखना -उपर्युक्त के समान- वाइट टिप नेमाटोड मोनोक्रिप्टोफॉस के 0।2% घोल में बीज को सोखना -उपर्युक्त के समान- मिर्च एंथ्रेक्नोज़ पूरक डैम्पिंग ऑफ ट्राइकोडर्मा विराइड 4 ग्राम/किलोग्राम, कार्बंडाज़िम 1 ग्राम/100 ग्राम बीज की दर से बीज उपचार -उपर्युक्त के समान- मिट्टी में मौज़ूदगी द्वारा फफून्द रोग से संक्रमण ट्राइकोडर्मा विराइड 2 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से तथा स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस, 10 ग्राम/किलोग्राम की दर से। कैप्टेन 75 WS 1।5 से 2।5 ग्राम ए।आइ।/लिटर की दर से, मिट्टी को भिगोने के लिए जस्सिड, एफिड, थ्रिप्स इमिदेक्लोप्रिड 70 WS 10 से 15 ग्राम ए।आइ।/किलोग्राम बीज अरहर विल्ट, ब्लाईट एवं रूट रॉट ट्राइकोडर्मा पूरक 4 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से बीज की ड्रेसिंग के लिए धातु के बीज ड्रेसर/ मिट्टी के बर्तन या पॉलीथीन बैग का उपयोग किया जाता है। मटर रूट रॉट इनके द्वारा बीज उपचार - बैसिलससबटिलिस - स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस 100 किलोग्राम FYM में 2।5 – 5 किलोग्राम की दर से मिट्टी में अनुप्रयोग या - कार्बेन्डाजिमया कैप्टेन २ ग्राम/किलोग्राम बीज -उपर्युक्त के समान- वाईट रॉट थिरम+कार्बेन्डाजिम 2ग्राम/किलोग्राम बीज कार्बेन्डाजिम या कैप्टेन 2ग्राम/किलोग्राम बीज भिन्डी रूट नॉट नेमाटोड पेसिलोमैसेसलिलेसिनस एवं स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस 10 ग्राम/किलोग्राम बीज ड्रेसर के रूप में -उपर्युक्त के समान- टमाटर मिट्टी में मौज़ूदगी द्वारा फफून्द रोग से संक्रमण अर्ली ब्लाईट डैम्पिंग ऑफ विल्ट टी।विराइड 2ग्राम/100 ग्राम बीज की दर से कैप्टेन 75 WS 1।5 से 2।0 ग्राम ए।आइ।/लिटर की दर से, मिट्टी को भिगोने के लिए स्यूडोमोनासफ्लोरेसेंस एवं वी। क्लैमिडोस्पोरियम 10ग्राम/किलोग्राम की दर से, बीज ड्रेसर के रूप में। बीज की ड्रेसिंग के लिए धातु के बीज ड्रेसर/ मिट्टी के बर्तन या पॉलीथीन बैग का उपयोग किया जाता है। धनिया विल्ट ट्राइकोडर्मा विराइड 4 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से -उपर्युक्त के समान- बैंगन बैक्टीरियल विल्ट स्यूडोमोनासफ्लोरेसेंस 10ग्राम/किलोग्राम की दर से -उपर्युक्त के समान- फलीदार सब्जियां मिट्टी में मौज़ूदगी द्वारा संक्रमण ट्राइकोडर्मा विराइड 2 ग्राम/ 100 ग्राम बीज की दर से -उपर्युक्त के समान- नेमाटोड कार्बोफ्यूरान/ कार्बोसल्फान 3% (w/w) सूर्यमुखी बीज रॉट ट्राइकोडर्मा विराइड 6 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से -उपर्युक्त के समान- जस्सिड, वाईटफ्लाय इमिडैक्लोप्रिड 48FS, 5-9 ग्राम ए।आइ। प्रति किलो बीज की दर से इमिदैक्लोप्रिड70WS, 7 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से गेहूं दीमक बुवाई से पहले बीज का निम्नलिखित में से किसी भी कीटनाशक द्वारा उपचार करें। i) क्लोर्फायारिफोस 4 मिली /किलोग्राम बीज की दर से या एन्डोसल्फान 7मिली /किलोग्राम बीज की दर से बीज की ड्रेसिंग के लिए धातु के बीज ड्रेसर/ मिट्टी के बर्तन या पॉलीथीन बैग का उपयोग किया जाता है। बँट/ फोल्स स्मट/ लूज़ स्मट/ कवर्ड स्मट थिरम 75% WP कार्बोक्सिन 75 % WP टेबुकोनाजोल 2 DS 1।5 से 1।87 ग्राम ए।आइ। प्रति किलो बीज की दर से टी।विराइड 1।15 % WP 4 ग्राम/किलोग्राम की दर से क्रूसिफेरस सब्जियां (पत्ता-गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, नोल-खोल, मूली) मिट्टी/ बीज से जनित रोग (डैम्पिंग ऑफ़) रूट नॉट नेमाटोड 2 ग्राम/ 100 ग्राम बीज की दर से ट्राइकोडर्मा विराइड द्वारा बीज उपचार मिट्टी को भिगोने के लिए कैप्टेन 75% WS 1।5 से 2।5 ग्राम ए।आइ।/लिटर की दर से स्यूडोमोनासफ्लोरेसेंस एवं वर्लिसिलियम क्लैमिदोस्पोरियम 10 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से, बीज ड्रेसर के रूप में। -उपर्युक्त के समान- चना विल्ट एवं डैम्पिंग ऑफ़ 9 ग्राम/ किलोग्राम बीज की दर से ट्राइकोडर्मा विराइड 1% WP द्वारा बीज उपचार कार्बेन्डैजिम के साथ कार्बोसल्फान की मिश्रण - थिरम युक्त कार्बेन्डैजिम 0।2% की दर से, कार्बोसल्फान के साथ 0।2% की दर से 15-30 मिली ए।आइ।/किलोग्राम बीज की दर से बीज का कलोरपायरिफोस 20 EC द्वारा उपचार करें। आलू मिट्टी और कंद जनित रोग भंडारण से पहले 0।25% की दर से MEMC 3% WS द्वारा या 3% बोरिक एसिड द्वारा 20 मिनट के लिए बीज उपचार। ज्वार लूज़ स्मट कवर्ड स्मट लीफ स्ट्राइप दीमक कार्बोक्सिन 75% WP, 1।5 से 1।87 ग्राम ए।आई/किलोग्राम बीज की दर से थिरम ७५% WP 4 मिली/किलोग्राम बीज की दर से क्लोरपायरिफोस द्वारा बीज का उपचार करें। शिमला मिर्च रूट नॉट नेमाटोड स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस 1% WP, पैसिलोमाइसिस लिलासिरिअस एवं वर्टिसिलिअम क्लैमिडोस्पोरिअम 1% WP @ 10 ग्राम/किलोग्राम बीज ड्रेसर के रूप में। स्त्रोत : पोर्टल विषय सामग्री टीम