सोयाबीन पोहा बनाने का यंत्र यह एक 1.0 अश्वशक्ति की सिंगल फेज विद्युत मोटर चलित उपकरण है जिससे प्रसंस्कृत सोयाबीन, ज्वार, मक्का तथा चने को दबाकर पतले पोहे बनाए जाते हैं। इसमें तीन हल्के स्टील रोलर (क्रोमियम सतह युक्त), मुख्य ढांचा, हॉपर स्टेण्ड, एकत्र करने की ट्रे तथा शक्ति संचरण प्रणाली लगाए गए हैं। इसमें ऊष्मा प्रसंस्कृत 25-30 प्रतिशत नमी वाली सोयादाल को रोलर के बीच दबाकर पोहा बनाया जाता है। पोहे का भण्डारण 7-8 प्रतिशत नमी की अवस्था में किया जाता है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 400 355 550 80 20 5 25,000 कुटीर स्तरीय सोया पनीर संयंत्र यह एक कुटीर स्तर का दूध तथा पनीर उत्पादन संयंत्र है। इसमें भाप बनाने की इकाई, पिसाई यंत्र युक्त कुकर, दूध छानने की इकाई तथा पनीर दबाने का साँचा है। सोयादाल को 800ब् पर वायु रहित वातावरण में सोयादूध बनाने के लिए पीसा जाता है। सोया दूध की स्कन्दित कर घोल को दबाकर पनीर बनाया जाता है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. मोटर शक्ति, अश्वशक्ति क्षमता, किग्रा./घंटा ईंधन खपत, लीटर/दिन, (केरोसिन/कुकिंग गैस) अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 3000 3000 3000 200 1.5 30 50 2.0-3.0 1,80,000 सोयादूध छानने की इकाई सोयादूध छानने की इकाई कुटीर स्तर पर सोयादूध पनीर संयंत्र के साथ प्रयोग करने हेतु विकसित की गई है। इस इकाई द्वारा गर्म सोया दूध में अघुलनशील कणों को अलग कर लिया जाता है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता लीटर दूध/घंटा अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 450 450 1300 12 60 4,000 पनीर दबाने का साँचा यह एक स्क्रू आधारित हस्तचलित उपकरण है जिससे स्कन्दित सोया घोल को दबाकर क्यूब के आकार का पनीर तैयार किया जाता है। इसमें एक ढांचा, चौकोर बॉक्स तथा स्क्रू प्रचालित दबाने की प्लेट लगाई गई है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 650 510 940 45 16 6 4,000 कदन्न अनाजों के छिलके निकालने वाला यंत्र यह एक निरंतर कार्य करने वाली कदान्न अनाज के छिलके निकालने वाली चक्की है। इसमें एक रोटर के ऊपर घर्षण वाले पत्थरों का एक जोड़ा लगाया गया है जिसे एक अश्व शक्ति वाली सिंगल फेज विद्युत मोटर से प्रचालित किया जाता है। इसमें दानों के छिलके निकालने की व्यवस्था के साथ एक साइक्लोन पृथककारक भी लगाया गया है। छोटे दानों का छिलका उतारने के लिए आवश्यक समायोजन की व्यवस्था यंत्र में की गई है। इस डिहस्कर का परीक्षण कोदो तथा कुटकी के लिए सफलतापूर्वक किया गया है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 860 842 1460 112 100-110 95 50,000 फल श्रेणीकरण यंत्र यह यंत्र आकार/माप के आधार पर फलों को चार श्रेणियों के अलग करने हेतु उपयुक्त होता है। यह इकाई में अपसारी पट्टे लगे हुए है जो कि विभिन्न गोलाकार फलों को श्रेणीकृत करते हैं। फलों को छंटाई के समय होने वाली क्षति से बचाने हेत मशीन के सभी सम्पर्क भागों में स्टाइरोफोम की परत लगाई गयी है। मशीन 0.5 अश्वशक्ति की मोटर से संचाचित होती है। यह इकाई वजन में हल्की, सस्ती एवं विभिन्न फल सब्जियों हेतु समायोजित की जा सकती है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 2100 950 1100 130 1200-1500 2 30,000 वाष्पीकरणीय शीतल कक्ष यह कक्ष वाष्पीकरण हेतु एक 10 घन मीटर का स्पांज के जल धारण क्षमता का इस्तमाल करता है। यह कक्ष एक खुले क्षेत्र (विशेषतः छाया) में स्थापित किये जाने पर उत्त्तम परिणाम देता है। यह कक्ष की सतह पर पानी डाला जाता है जिसके वाष्पीकराण से अंदर ठंडक उत्पन्न होती है, पानी के छिड़काव के लिए नैपसैक सप्रेयर भी उपयोग में लाया जा सकता है। ताजे तोड़े गये पदार्थ (फल, सब्जी, इत्यादि) इस कक्ष के भीतर एक ढेर के रूप में या क्रेट या टोकरों में रखे जा सकते हैं, सामान्यतः यह कक्ष 100 से 200 किग्रा पदार्थ समाहित कर सकता है। भीषण गर्मी में जब बाहर की आर्द्रता कम और वायु प्रवाह सामान्य हो तब इस कक्ष के अंदर औसत तापमान में 3-6 0 गिरावट तथा औसत आर्द्रता में 5-10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी प्राप्त की जा सकती है। तापमान कम करने या आर्द्रता बढ़ाने हेतु बीच -बीच में पानी का छिड़काव आवश्यक होता है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मी. 2 क्षमता किग्रा अनुमानित मूल्य रू. 10 100-200 ताजे फल/सब्जियां 8,000 बहुउद्देशीय ट्रे शुष्कक यह एक बैच प्रकार की द्विप्रणाली इकाई है जिसमें एल.एस.यू. प्रणाली अनाज तथा ट्रे प्रणाली से खाद्य उत्पाद सुखाने के लिये उपयोग की जाती है। इसमें गर्म हवा के साथ लोहे के चद्दर वाली ट्रे तथा तार युक्त परतदार धातु की ट्रे को क्रमश:एल.एस. यू. तथा ट्रे प्रकार के शुष्कक के लिए प्रयोग किया जाता है। इस इकाई का प्रयोग कच्चे अनाज/ सोयाबीन को भण्डारण एवं प्रसंस्करण के पूर्व सुखाने तथा सोय उत्पादों को सुरक्षित भण्डारण सीमा तक लाने के लिये किया जाता है। इसमें ब्लोअर, ताप इकाई, प्लेनम/शुष्कक प्रकोष्ठ पुनः परिचालित करने के लिए ट्रे स्टॉपर लगाये गये हैं। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. ट्रे संख्या ट्रे का नाप, मिमी ब्लोअर मोटर आकार, अश्वशक्ति लंबाई चौड़ाई ऊँचाई लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 2720 600 1300 175 10 750 600 100 2.0 क्षमता, किग्रा/बैच सुखाने का समय, घंटे आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य घंटे/ क्विं प्रचालन लागत रू./क्विं अनुमानित मूल्य रू. एल.एस. यू. ट्रे 250 100 2-5 1.0 25-45 सब्जी शुष्कक यह यंत्र लघु स्तर पर फल एवं सब्जियों जैसे पत्ता गोभी, फूल गोभी, प्याज आदि को सुखाने के लिए उपयोगी है। इसके प्रमुख भाग शुष्क कक्ष, तापीय कक्ष एवं ब्लोअर हैं। इसमें नाइलोन वायर युक्त 20 ट्रे एल्यूमिनियम फ्रेम में फिट रहती है। शुष्क कक्ष के तापमान को थर्मोस्टेट की मदद से नियंत्रित किया जाता है। यह 50 किग्रा के बैच को सुखा कर उसकी नमी 90 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक लाने मे लगभग 11-14 घंटे का समय लगता है। स्त्रोत: मध्यप्रदेश कृषि,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश