जुताई उपकरण (खेत तैयार करने वाले उपकरण) पशु चलित उन्नत बक्खर इस यंत्र में खिंचाव बल कम करने के लिए पारंपरिक सीधे ब्लेड के स्थान पर संशोधित वी ब्लेड लगाया है। वी ब्लेड मिट्टी को काटता है एवं इसके पीछे लगाया गया बेलन मिट्टी के ढेलों को तोड़कर खेत को समतल बनाता है जिससे मिट्टी में नमी सुरक्षित रहती है। यंत्र की विशेषताएं 1. कार्यकारी चौड़ाई: 500 मि.मी. 2. कार्यकारी गहराईः 60 मि.मी 3. कार्य क्षमता: 0.062-0.075 हे./घन्टा 4. आवश्यक श्रम: 15 श्रमिक कार्य घंटे/हे. 5. अनुमानित मूल्य: 4000 रूपये पशु चलित पटेला हैरो यह यंत्र ढेलों को तोड़ने, ठूंठ या कचरा एकत्रित करने तथा बुवाई पूर्व खेत को समतल बनाने के लिए उपयोगी है। इसमें साल की लकड़ी या पटिया, कचरा एकत्रित करने हेतु हुक, हुक प्रणाली को उठाने तथा एक स्थिति में रोकने के लिये क्रमश: लीवर तथा दांतेदार पहिया आदि लगाया गया है। यह 1.5 तथा 2.0 मीटर की कार्यकारी चौड़ाई में उपलब्ध है। यंत्र की विशेषताएं 1. कार्यकारी चौड़ाई :1500 मि.मी. 2. कार्यकारी गहराईः 60 मि.मी. 3. कार्य क्षमता : 0.3 हे./घन्टा 4. आवश्यक श्रम : 3-4 श्रमिक कार्य घंटे/हे. 5. अनुमानित मूल्य : 6000 रूपये मचाई यंत्र धान के प्रतिरोपण हेतु, खेत को समान उथली मचाई के लिये गड़रेदार पहिया युक्त एवं खूटीदार मचाई यंत्र का उपयोग किया जाता है। यह यंत्र उच्च यांत्रिक छितराव के सिद्धांत पर कार्य करता है। गड़रेदार पहिया युक्त मचाई यंत्र से मचाई कार्य को सम्पादित करने हेतु लोहे की चद्दर का पाटा, मुख्य ढाँचा, यंत्र खिचाव प्रणाली, एंगल युक्त बेलनाकार पहिया आदि लगाए गए हैं। खूटीदार मचाई यंत्र इकाई में मुख्य ढाँचा, खूटी, यंत्र खिंचाव प्रणाली इत्यादि लगायी गयी है पशु एवं ट्रैक्टर चलित यंत्र में क्रमश: 10 एवं 23 खूंटी लगायी जाती है। यंत्रों की विशेषताएं मचाई यंत्र का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्यक्षमता, हे./घन्टा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये पशु चलित गड़रेदार मचाई यंत्र 1140 100 0.10 10 9000 ट्रैक्टर चलित गड़रेदार मचाई यंत्र 1800 100 0.28 3 75000 पशुचलित खुंटीदार मचाई यंत्र 1500 100 0.15 7 9000 ट्रैक्टर चलित खुंटीदार मचाई यंत्र 2000 110 0.40 2.5 24000 ट्रैक्टर चलित रोटावेटर खेत में उचित नमी की अवस्था में बीज शस्य शैय्या एक बार के प्रचालन में तैयार कर लिया जाता है। रोटावेटर में लेवलर की सहायता से मिट्टी समतल होती है। इसके मुख्य भाग कार्बन शॉफ्ट ब्लेड गीयर बाक्स एसम्बली, स्परगीयर एसम्बली, ट्रेलिंग बोर्ड इत्यादि हैं। जिस खेत में गहरी जुताई नहीं हुई हो, उस खेत में इस यंत्र से मचाई करके धान की रोपाई की जाती है इस यंत्र से 30-35 प्रतिशत समय की बचत, 20-25 प्रतिशत प्रचालन लागत में बचत और 25-30 प्रतिशत उच्च गुणवत्ता वाला कार्य करते हैं। यंत्रों की विशेषताएं 1. कार्यकारी चौड़ाई : 1500 मि.मी. 2. कार्यकारी गहराई : 110 मि.मी. 3. कार्यक्षमता : 0.31-0.36 हे./घंटा 4. अनुमानित मूल्य: 1,25,000 रूपय पावर टिलर चलित आगर डिगर इस उपकरण से 300 मि.मी. व्यास तथा 450-600 मि.मी. गहराई के गडढे बनाने हेतु उपयोग किया जाता है जिससे बागवानी के कार्य को आसानी से किया जा सके। इस यंत्र का प्रयोग कर 40-50 गड्ढे प्रति घंटे बनाए जा सकते हैं। जिसकी अनुमानित राशि 22000 रूपये है। मोल हल इस हल का प्रयोग अस्थायी तौर पर जल भराव वाली गहरी काली मिट्टी में से जल निकासी के लिए किया जाता है। यह 75 अश्वशक्ति ट्रैक्टर के त्रिबिन्दु संयोजन से हल को जोड़कर मृदा की सतह से लगभग 600 मिमी गहराई पर पाइप रहित नालियाँ बनाई जाती हैं। इस नाली की अवधि मिट्टी की भौतिक अवस्था तथा मौसम पर भी निर्भर करती है। इसका उपयोग मानसून की समाप्ति के एक माह के पश्चात हो सकता है। वांछित गहराई पर नालियां बनाने के लिए मिट्टी को सुघट्य (प्लास्टिक) अवस्था में होना चाहिए। यंत्र की विशेषताएं 1. कार्यकारी गहराई : 600 मि.मी. 2. कार्य क्षमता : 0.42 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 2000 मि.मी.) 0.28 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 4000 मि.मी.) 0.14 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 6000 मि.मी.) 3. अनुमानित राशि : 18000 रूपये ट्रैक्टर चलित प्लास्टिक मल्च लेइंग मशीन इस मशीन से प्लास्टिक फिल्म बिछाने (फिल्म की चौड़ाई 600-1200 मि.मी.) हेतु प्रयोग किया जाता है, ताकि मृदा नमी का दक्षतापूर्ण संरक्षण एवं उपयोग किया जा सके। प्लास्टिक मल्च का उपयोग अधिक ठंडे मौसम में बीजों के अंकुरण हेतु मृदा के तापमान को बढ़ाकर अंकुरण के अनुकूल बनाना, पर्यावरण तथा मिट्टी की संरचना का रखरखाव एवं खरपतवार पर नियंत्रण किया जा सके।मशीन में 400 मिमी व्यास के दो अवतल डिस्क, 350 मिमी व्यास के दो न्यूमैटिक प्रेस पहिये, 600 मि.मी. के दो न्यूमैटिक परिवहन पहिए, मिट्टी से प्लास्टिक फिल्म रोल किनारों को ढंकने के लिए दो स्क्रैपर्स टैलिस्कोप द्वारा समायोजनीय रॉड पर मुख्य ढांचे पर क्लैम्प्स की सहायता से लगाये गए हैं प्लास्टिक शीट को रोल होल्डर एसेम्बली पर ऊंचाई तथा चौड़ाई के समायोजन के साथ रखना पड़ता है। यंत्र की विशेषताएं 1. कार्य क्षमता : 0.12-0.18 हे./घंटे 2. श्रम आवश्यकता : 14.3 कार्य घंटे/हे. 3. फिल्म विछाने की कार्यकारी चौड़ाई : 600-1200 मि.मी. 4. अनुमानित राशि : 55000 रूपये बुआई एवं रोपाई यंत्र मानव चलित रोपछिद्रक (डिबलर) नवीन रोपछिद्रक (डिब्लर)से अच्छी तरह तैयार खेत में बड़े या मध्यम आकार की बीज की बुवाई करने या अंतर को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें जॉ प्रकार की बीज डालने की प्रणाली, लकड़ी की गढ्ढेदार मापक प्रणाली जॉ के लिए लीवर प्रकार की प्रचालन प्रणाली, बीज बक्सा-हत्था एवं बीज निकासद्वार लगे हुये हैं। चक्रीय रोपछिद्रक (रोटरी डिवलर) से अच्छी तरह तैयार किए गए खेत में बड़े अथवा मध्यम आकार के बीजों की बुवाई कतारों में पौधे से पौधे की नियमित दूरी पर की जाती है। इसमें बीज हॉपर, बीज निकास जॉ, जॉ प्रचालन लीवर, लकड़ी का रोलर, हत्था, परिवहन तथा मिट्टी दबाने वाला पहिया इत्यादि लगाए गए हैं। यंत्रों की विशेषताएं मानव चलित उपकरण का नाम कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्यक्षमता, हे./घन्टा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये नवीन डिबलर 35 0.028 36 700 चक्रीय डिबलर 20 0.025 22 2300 मानव चलित धान बुआई यंत्र इस यंत्र से अंकुरित धान को मचाई किये गये खेत में बुआई किया जाता है। यह यंत्र 4 कतार से 8 कतार वाले में उपलब्ध है कतार से कतार को दूरी 200 मि.मी. है। लगड पहिया की सहायता से ड्रम को हिलाते है जिससे कि धान के बीज स्वतंत्र रूप से कतार में गिर सके। बीज को नियंत्रण करने के लिए बीज के छिद्र को बन्द किया जाता है। यंत्रों की विशेषताएं बुआई यंत्र का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम श्रमिक कार्य -घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये 4 कतारी धान सीडर 80 0.11 14 3600 8 कतारी धान सीडर 160 0.20 7 5400 पशु चलित बुआई यंत्र द्विकतारी बीज बुआई यंत्र, द्विकतारी बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र तीन कतारी बीज बुआई यंत्र, तीन कतारी बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र एवं प्लान्टर का उपयोग छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के बीज (सरसों, सोयाबीन, मक्का, मूँगफली इत्यादि) की बुआई वर्षा सिंचित काली मिट्टी के क्षेत्र में बोया जाता है। इस यंत्र में मुख्य ढॉचा, मापक प्रणाली सहित उर्वरक एवं बीज बाक्स, चेन एवं दांतेदार पहिया युक्त प्रचालन पहिये, इत्यादि हैं कुंड बनाने के लिये शू प्रकार बूट लगाकर के बीज को वांछित गहराई पर बुआई की जाती है। बैल चलित प्लान्टर में अवनत प्लेट युक्त मापक प्रणाली से पौधे से पौधे की निश्चित दूरी पर बुआई की जाती है। यंत्रों की विशेषताएं लघु बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र 30.45 600.900 0.12.0.16 6.9 9000 द्विकतारी बीज बुआई यंत्र 30.45 220.450 0.065.0.25 5.15 7000 द्विकतारी बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र 30.45 220.450 0.065.0.25 5.15 9000 तीन कतारी बीज बुआई यंत्र 20.45 225.700 0.10.0.20 4.10 7000 तीन कतारी बीज सह उर्वरक बुआई 20.45 225.700 0.10.0.28 4.10 9000 तीन कतारी बीज सह उर्वरकप्लान्टर 20.45 1350 2.0.3.0 7.8 15000 पावर टिलर चलित बुआई यंत्र पावर टिलर चलित बीज बुआई यंत्र 8-10 अद्गव शक्ति के पावर टिलर के साथ चलाने हेतु विकसित किया गया है जो बीज व उर्वरक की कतार में बुवाई करता है। इस यंत्र का मुख्य ढांचा, बीज एवं उर्वरक बाक्स प्रणाली, परिवहन पहिया, कुंड बनाने वाला यूनिट, खिचांव प्रणाली, हैंडिल इत्यादि हैं। इस यंत्र को एक व्यक्ति के द्वारा चला कर सोयाबीन, गेहॅू, चना, ज्वार इत्यादि की बुआई करते हैं। पावर टिलर चलित जुताई एवं बुआई यंत्र यह यंत्र खेत को तैयार करने के साथ-साथ बीज एवं उर्वरक की बुआई करता है। इसको चलाने के लिये 10-12 अश्वशक्ति का पावर टिलर उपयोग में लाया जाता है इस मशीन पर प्रचालक सीट पर बैठकर यंत्र को चलाता है। इसमें जुताई यूनिट के साथ मुख्य ढांचा, बीज एवं उर्वरक बाक्स, परिवहन व प्रचालन पहिया इत्यादि लगाये गये हैं। यंत्रों की विशेषताएं बुआई मशीनका नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये पावर टिलर चलित बीज सह उर्वरक यंत्र 1100 60 0.25-0.30 4-5 15000 पावर टिलर चलित बीज जुताई एवं बुआई यंत्र (टिल प्लांट मशीन) 660-900 60-120 0.08-0.11 9-12 18000 ट्रैक्टर चलित बुआई यंत्र छः कतारी वाली अवनत प्लेट प्लान्टर से छोटे व बड़े प्रकार के बीज के लिये उपयुक्त है। बीज के अनुसार प्लेट का चयन करके बुआई की जा सकती है। प्रत्येक कतार के लिये बीज अवनत प्लेट युक्त मापन प्रणाली, उर्वरक बाक्स इत्यादि लगे है, कतार से कतार की दूरी को भी समायोजित कर सकते हैं। छः कतार वाली वायवीय (न्यूमेटिक) प्लान्टर के द्वारा पूर्व निर्धारित बीज से बीज एवं कतार से कतार के अन्तराल पर बीज की बुआई की जाती है। यह यंत्र छोटे व बड़े विभिन्न प्रकार के बीज के लिये उपयुक्त हैं। इसमें मुख्य ढांचा, हवा चुसक प्रणाली, सेल प्रकार की मापन प्रणाली, बीज बाक्स, कुंड बनाने वाली यूनिट एवं पी.टी. ओ. चलित शॉफ्ट, प्रचालन पहिया इत्यादि लगाये गये हैं। ट्रैक्टर चलित जीरो टिल सीड ड्रिल से धान की कटाई के उपरांत खेत को बिना जुताई के गेहॅू की बुआई हेतु उपयोग किया जाता है इसमें 9 कतारों हेतु बीज एवं खाद मापक प्रणाली एवं इनवरटेड टी प्रकार के कुड लगे हुए हैं। इस मशीन के उपयोग से समय एवं प्रचालन लागत में क्रमश: 56 प्रतिशत एवं 43 प्रतिशत की बचत होती है। ट्रैक्टर चलित उत्थित क्यारी (रेज्ड बेड) प्लान्टर से गेहूँ, चना, सोयाबीन इत्यादि फसलें उत्थित क्यारी पर बुआई की जाती हैं। इसके मुख्य भाग बीज सह उर्वरक बॉक्स, (रेज्ड़ बेड) उत्थित क्यारी यूनिट, नाली बनाने वाली यूनिट, बेड शेपर इत्यादि हैं। परम्परागत विधि की अपेक्षा पैदावार में वृद्धि एवं सिंचाई जल में बचत क्रमश: 20 प्रतिशत एवं 25-30 प्रतिशत तक प्राप्त होती है। यंत्रों की विशेषताएं मशीन का नाम कार्यकारी चौड़ाई मि.मी. कार्यकारी गहराई मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये अवनत प्लेट प्लान्टर 1800 50-100 0.45-0.65 1-2 37,000 वायवीय (न्यूमेटिक) प्लान्टर 2000-3000 100 0.4-1.0 1-2 72,000 ट्रैक्टर चलित जीरो टिल ड्रिल 1620 50 0.42 4-6 50,000 ट्रैक्टर चलित उत्थित क्यारी (रेज्ड बेड) प्लान्टर 1500 65 0.32 8-12 72,000 ट्रैक्टर चलित सब्जी रोपाई यंत्र इस यंत्र के द्वारा बैंगन, टमाटर, मिर्च, बन्दगोभी, फूल-गोभी इत्यादि के पौधों की रोपाई की जाती है। इसमशीनके द्वारा दो तथा चार कतारों में 20-25 दिन के सब्जी के पौधों की रोपाई की जाती है। इसके मुख्य भाग ढाँचा, रोपाई टै्र, रोपाई फिंगर, पहियादार मापक यूनिट तथा रोपाई के बाद रोप को मिट्टी से ढकने वाले यूनिट है। इस यंत्र के साथ रोपित पौधों को पानी देने वाली यूनिट भी उपल्बध है। यंत्रों की विशेषताएं रोपाई यंत्र का नाम कतार से कतार की दूरी, मि.मी. पौधे से पौधे की दूरी, मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा मजदूरों की आवश्यकता/कतार अनुमानित मूल्य, रूपये द्वि-कतारी सब्जी रोपक 650 250-600 0.09 एक 45,000 चार कतारी सब्जी रोपक 350 450 0.14 एक 60,000 धान रोपाई यंत्र धान रोपाई यंत्र से मचाई किये गये खेत में चटाई प्रकार के धान के पौधों का प्रतिरोपण किया जाता है। 6 कतारी मानव चलित यंत्र में हत्था, पौधे पकड़ने वाली प्रणाली, पौध ट्रे, रोपक प्रणाली (इन्डेकासिंग प्रणाली) मुख्य ढांचा, लकड़ी के उत्पलावक पट्टी आदि लगे हैं। 8 कतारी स्वचलित धान रोपाई यंत्र में 5.5 अद्गव शक्ति का इंजन लगाया गया है। इसमें कतार से कतार के बीज की दूरी 238 मि.मी. तथा पौधे से पौधे की दूरी 100 -120 मि.मी. प्राप्त होती है। इसमें क्रेकिंग प्रकार की रोपक प्रणाली है जिससे आवश्यक समायोजन कर रोपक पौधे के बीज की दूरी समायोजित की जा सकती है। यंत्रों की विशेषताएं धान रोपाई यंत्र का नाम कतार से कतार की दूरी मि.मी. कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये छः कतारी हस्तचलित धान रोपाई यंत्र 200 1200 20-30 0.04-0.05 40-50 12,000 आठ कतारी स्वचलित धान रोपाई यंत्र 238 192 50-60 0.12-0.15 2-3 4,50,000 स्त्रोत: मध्यप्रदेश कृषि,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश