क्या करें ? कृषि प्रसार हेतु, आत्मा द्वारा संचालित कृषि सुधार परियोजना के तहत कार्यरत कार्यकर्त्ताओं की सेवाएं खण्ड व निचल स्तर पर उपलब्ध करवाई गई हैं। अपनी समस्याओं के समाधान प्रोग्राम स्कीमों की जानकारी एवं स्थानीय उपयुक्त तकनीकी हेतु उन्हें या प्रदेश सरकार के कृषि विभाग या अन्य सम्बन्धित कार्यकर्ता से सम्पर्क करें। दूरदर्शन के प्रसारण को देखें (18 क्षेत्रीय, 1 राष्ट्रीय, 180 कम शक्ति के ट्रासंमीटर) एफ एम रेडियो स्टेशन (96) व कुछ प्राईवेट चैनल से नवीनतम जानकारी ली जा सकती है। नजदीकी किसान कॉल सेंटर (1800-180-1551) पर विशेष जानकारी हेतु पूरे वर्ष के 365 दिनों में सुबह 6 से 10 बजे तक विशेषज्ञों से सम्पर्क कर सकते हैं। कृषि में निर्धारित शिक्षा वाले विद्यार्थियों को दो महीने नि:शुल्क प्रशिक्षण का प्रावधान मैनेज के अधिकृत संस्थानों द्वारा स्व रोज़गार के लिए एग्री क्लीनिक/एैग्री बिजनेस केन्द्र की स्थापना हेतु रखा गया है। इसके तहत 36% सबसिडी बैंक स्वीकृत ऋण पर कृषि उद्यम स्थापना हेतु (44% एससी,एसटी/उत्तर पूर्वी व पहाड़ी क्षेत्रों/महिलाओं के लिए) देने का प्रावधान है। कृषक उन्हे प्रसार सेवाओं व सलाह के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रमों में भाग लें। कृषक पाठशाला व संचालन करें। इसके लिये 29,514 रूपये का प्रावधान है। कृषक पोर्टल व इंटरनेट किओस्क के माध्यम से साधारण सेवा केन्द्र द्वारा स्थानीय विशिष्ट जानकारी का लाभ लें (फसलों की अनुमोदित सिफारिशें, विक्रयकर्ता की सूची इत्यादि)। सहायता क्र.सं. सहायता के प्रकार सहायता का स्वरूप (रुपये) स्कीम/खण्ड 1 प्रदर्शन (गन्ना) 2000 प्रति एकड़ की दर से वितीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य की गन्ना प्रोद्योगिकी मिशन व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2 गन्ना बिजाई की गड्ढा विधि 4000 रूपये प्रति एकड़ की दर से मशीन किराये पर व मजदूरी आदि के लिए वितीय सहायता दी जाती है। -सम- 3 मूढा गन्ना प्रबंधन प्रति एकड़ 1000 रूपये खाली जगह में बिजाई के लिए वितीय सहायता दी जाती है। -सम- 4 किसान खेत विद्यालय (गन्ना) 20000 रूपये की दर से प्रति विद्यालय सहायता प्रदान की जाती है। -सम- 5 कपास किसानों को प्रशिक्षण चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार व किसानों के 30 समूहों को 50 प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। एक दिन के प्रशिक्षण के लिए 10000 तक अनुदान दिया जाना चाहिए। 'हरियाणा राज्य में कपास की खेती को प्रोत्साहन' व केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित कपास प्रोद्यौगिकी मिशन (मिनी मिशन-2) 6 50-150 कृषकों के समूह को बीज उत्पादन व बीज प्रोद्योगिकी पर प्रशिक्षण रु. 15000/- समूह बीज ग्राम प्रोग्राम 7 मान्यता प्राप्त संस्थानों में किसानों का प्रशिक्षण (किसानों का रहना-खाना पीना, आने-जाने का खर्चा दिया जायेगा) रु. 5200/- प्रति किसान प्रति मास पोस्ट कटाई तकनीकी प्रबन्धन 8 किसानों के लिए प्रशिक्षण 30 किसानों के एक बैच के लिए 2 दिनों के प्रशिक्षण हेतु रु. 24000/- प्रति प्रशिक्षण (400 रुपये प्रति किसान एक दिन का) NMOOP 9 अर्न्तराष्ट्रीय प्रशिक्षण 50 आदमी दिवस खण्ड रु. 1250/- प्रति किसान प्रति दिन(जिसमें यात्रा भत्ता आना जाना व खाना सम्मलित है।) आत्मा स्कीम (NAMET) उप-योजनाएं रा0बा0मि० IHMNEH MIDH के अर्न्तगत 10 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कृषकों हेतु (100 आदमी दिवस प्रति खण्ड) रु. 1000/- प्रति किसान प्रति दिन (जिसमें आना जाना व किसानों का रहना व खाना-पीना सम्मलित है) आत्मा स्कीम (NAMET) 11 जिला स्तरीय प्रशिक्षण कृषकों हेतु 1000 आदमी दिवस प्रति खण्ड रु. 400/- प्रति किसान प्रति दिन (जिसमें आना जाना, किसानों का रहना-खाना सम्मिलित है) रिहायशी प्रशिक्षण के लिए अन्यथा 250 रुपये प्रति किसान प्रति दिन यदि प्रशिक्षण रिहायशी नहीं है। आत्मा स्कीम (NAMET) उप-योजनांए रा0बा0मि० IHMNEH MIDH के अर्न्तगत 12 प्रदर्शनों का आयोजन (125 प्रदर्शन प्रति खण्ड) रु. 4000/- प्रति प्रदर्शन प्लाट (0.4 हैक्टेयर) आत्मा स्कीम 13 फार्म स्कूल (फसल की छः अति महत्वपूर्ण अवस्थाओं बारे 25 किसानों को प्रति मौसम प्रशिक्षण) रु. 29514/- प्रति फार्म स्कूल आत्मा स्कीम 14 किसानों की 7 दिवसीय राज्यसे बाहर प्रदर्शित भ्रमण (5 किसान प्रति खण्ड) रु. 800/- प्रति किसान प्रतिदिन जिसमें किसानों का आना-जाना, रहना-खाना सम्मलित है आत्मा स्कीम 15 राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रदर्शित भ्रमण (25 किसान प्रतिखण्ड) रु. 400/- प्रति किसान प्रतिदिन जिसमें आना-जाना,रहना-खाना सम्मलित है आत्मा स्कीम 16 जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रदर्शित भ्रमण (100 किसान प्रति खण्ड) रु. 300/- प्रतिकिसान प्रतिदिन जिसमें आना-जाना, रहना-खाना सम्मलित है आत्मा स्कीम 17 (क) किसान समूहों के क्षमता निर्माण कौशल विकास व अन्य सहयोगी सेवाओं के लिए (20 समूह प्रति ब्लाक) (ख) इन समूहों को आमदनी वाले कार्यों के लिए एकमुश्त बीज राशि रु. 5000/- प्रति समूह रु. 10000/- प्रति समूह आत्मा स्कीम आत्मा स्कीम 18 गन्ने के साथ मेढ़ों पर मिश्रित खेती की तकनीक पर प्रदर्शन रु. 8000/- प्रति हैक्टेयर (जिसमें 7000 रुपये सामग्री व 1000 रुपये अन्य खर्च के लिए है) रा.ख.सु.मि. वाणिज्यक फसल गन्ना 19 भा0कृ0अ0प0 व राज्य कृषि विश्व विद्यालयों एवं IRRI के सहयोग से राज्यों द्वारा सामूहिक प्रदर्शन रु. 7500/- प्रति हैक्टेयर धान हेतु (जिसमें एस आर आई शंकर धान तकनीकी/सीधी धान की बीजाई/लाईन पौधारोपण सम्मलित है) गेहूँ व दलदनों 5000 रुपये प्रति हैक्टेयर मोटे अनाज तथा 12500 रुपये प्रति है। रा.ख.सु.मि. 20 फसलीय पद्धति आधारित प्रशिक्षण रु. 14000/- प्रति प्रशिक्षण जिसमें 4 मौसम शामिल हैं (3500 रुपये प्रति मौसम) किससे सम्पर्क करें कृषि विकास अधिकारी/ब्लाक कृषि अधिकारी/जिला बागवानी अधिकारी/ परियोजना निदेशक आत्मा। स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार