खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में क्या करें? अच्छी कृषि पद्धतियों के माध्यम से मिट्टी और पानी का संरक्षण करें। चेक बांधों और तालाबों के द्वारा बारिस के पानी का संचयन करें। जल भराव क्षेत्रों में फसल विविधीकरण, बीज उत्पादन और पौधशाला लगायें। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली - बूंद-बूंद व फव्वारा सिंचाई पद्धति अपनायें। यह 30-70 प्रतिशत तक पानी बचाती है और इससे फसलों की गुणवत्ता, उत्पादकता और उत्पादन भी बढ़ जाता है। कम पानी की मांग वाली फसलें तथा उनकी किस्मों का चयन करें। क्र0सं सहायता का प्रकार सहायता का पैमाना/अधिकतमसीमा योजना/ घटक बीज वितरण के लिए सहायता 1 डिग्गी कम फव्वारा सयंत्र (नहरी सिंचित क्षेत्रों के लिए) लागत का 25 प्रतिशत या अधिकतमराशि ३. 00 लाख रु.जो भी कम हो। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2 फार्म पोण्ड (खेत तलाई) लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम राशि 52500 रु.एवं 50 प्रतिशत या अधिकतम राशि रू.75000 मय प्लास्टिक लाईनिंग कार्य के साथ जो भी कम हो।। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 3 जल होज (वाटर स्टोरेज टैंक) लागत का 50 प्रतिशत अधिकतमराशि 60,000 रु.जो भी कम हो। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 4 स्त्रोत से खेत तक जल आपूर्ति के लिए पाइप 600 मीटर तक (पीवीसी/ एचडीपीई) किसान की आवश्यकतानुसार लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ६०० मीटर लम्बाई पर अधिकतमराशि रु.15,000 प्रति किसान/या 25रु.प्रति मीटर जो भी आनुपातिक रूप से कम हो। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन/ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना/ राष्ट्रीय तिलहन एवं आयल पाम मिशन /राज्य योजना 5 बूंद-बूंद सिंचाई/ फव्वारा सिंचाई सयंत्र पर 5 है। तक अनुदान (अ) फव्वारा सयंत्र/ रैन गन- इकाई लागत का ५० प्रतिशत सामान्य कृ षकों के लिए तथा 70 प्रतिशत डीपीएपी क्षेत्र के किसानों को (ब) मिनी फव्वारा सयंत्र- इकाई लागत का 50प्रतिशत अनुदान सामान्य कृषकों के लिए एवं लघु और सीमांत कृषकों एवं डीपीएपी क्षेत्र के किसानों के लिए 70 प्रतिशत(स) बूंद-बूंद सिंचाई सयंत्र- इकाई लागत का 50 प्रतिशत अनुदान सामान्य कृषकों के लिए एवं लघु और सीमांत कृषकों एवं डीपीएपी क्षेत्र के किसानोंं के लिए 70 प्रतिशत (द) फव्वारा सयंत्र- इकाई लागत का 50 प्रतिशत या रू 10000/ प्रति है। जो भी कम हो का अनुदान देय है। एनएमएसए/एनएचएम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एनएमएसए/एनएचएम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 6 जल स्त्रोत का प्लास्टिक/ आर.सी.सी लाइनिंग सहित निर्माण (समूह आधारित) 100×100× 3 मीटर आकार के जल स्त्रोत परराशि 20 लाख रु.राष्ट्रीय बागवानी मिशन राष्ट्रीय बागवानी मिशन 7 व्यक्तिगत जल स्त्रोत का विकास आर.सी. सी/कम से कम 300 माईक्रोन लाइनिंग सहित निर्माण 20×20×3 मीटर आकार के जल स्त्रोत पर लागत का 50 प्रतिशत अधिकतमराशि 0.७५ लाख रु.राष्ट्रीय बागवानी मिशन राष्ट्रीय बागवानी मिशन किससे सम्पर्क करें ? क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक/ सहायक कृषि अधिकारी/ सहायक निदेशक कृषि विभाग/ उद्यान विभाग से सम्पर्क करें। स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार