क्या करें? अपनी आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों और जोत के अनुसार ही कृषि मशीनरी का चयन करें। किसान भाई मंहगी मशीनरी को भाड़े पर लेकर अथवा आपस में बांट कर प्रयोग करें। संसाधन बचाइये जीरो टिल सीड ड्रिल, लेसर लैण्ड लेवलर, रोटावेटर, हैप्पीसीड ड्रिल आदि का प्रयोग करें। दिल्ली में छोटी जोत है तथा अधिकतर सब्जियाँ, उगाई जाती है इसलिये कृषि यंत्रीकरण की संभावनायें सीमित है। सहायता क्र.सं. सहायता का प्रकार कार्य के लिए सहायता का पैमाना स्कीम/घटक 1. टैक्टर्स 40 हार्स पावर तक रू. 45000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो कृषि-राज्य कार्य योजना का वृहद प्रबंधन 2. पावर टिलर १.रू. 45000/- अथवा मूल्य का 40% जो कम हो (8 हार्स पावर से अधिक शक्ति वाला) २.रू. 25000/- अथवा मूल्य का 40% जो कम हो (8 हार्स पावर से कम शक्ति वाला) उपरोक्त 3. सेल्फ प्रोपेल्ड मशीनें रू. 40000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 4. मानव चालित उपकरण/टुल्स रू. 2000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 5. पौध सुरक्षा उपकरण-एरो ब्लास्ट स्प्रेयर रू. 25000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 6. पौध सुरक्षा उपकरण-पावर चालित रू. 2000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 7. हस्तचालित पादप सुरक्षा उपकरण रू. 800/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 8. पावर ट्रिलर (ट्रेक्टर चलित) रू. 10000/- अथवा मूल्य का 25% जो कम हो उपरोक्त 9. रोटावेटर रू. 20000/- अथवा मूल्य का 40% जो कम हो उपरोक्त 10. जीरो टिलेज सीड ड्रिल, बहुफसली पलान्टर बीज व उरर्वक ड्रिल पावर वीडर रू. 15000/- अथवा मूल्य का 50% जो कम हो उपरोक्त 11. कोनोवीडर एवं अन्य कृषि यंत्र रू. 3000/- अथवा मूल्य का 50% जो कम हो उपरोक्त किससे सम्पर्क करें ? निकटतम खण्ड विकास अधिकारी या कृषि विभाग कार्यालय, दिल्ली सरकार दिल्ली । स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार