भूमिका सरायकेला जिले में भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 53.8 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 26.5 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 17.4 प्रतिशत भूमि एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत पाया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.5 से 6.6 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की बहुतायत (96.1 प्रतिशत) मिट्टी अम्लीय पाई गई है। इनमें करीब 67.1 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त हैं और ऐसी अम्लीय समस्या से ग्रस्त (पी.एच. 5.5 के कम) भूमि के सुधार के लिए उचित प्रबंधन किया जाना आवश्यक है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत अत्यधिक अम्लीय (पी.एच. 4.0-4.5) - - ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 659 24.2 प्रबल अम्लीय (पी.एच. 5.1-5.5) 1169 42.9 मध्य अम्लीय (पी.एच. 5.6-6.0) 628 23.1 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 162 5.9 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 43 1.6 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिटटी में 0.26 से 1.55 प्रतिशत तक जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 37.3 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा शेष 60.4 प्रतिशत बहुतायत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के ऊपरी सतह भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 411 15.1 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 605 22.2 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1645 60.4 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 उपलब्ध नेत्रजन सरायकेला जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 183 से 611 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (80.2 प्रतिशत) तथा 12.4 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 3: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 337 12.4 मध्यम (280-560) 2185 80.2 अधिक (560 से अधिक) 139 5.1 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 0.8 से 25.1 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाई गई है। इनमें से करीब 94.9 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 2.7 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर में पाया गया। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 2585 94.9 मध्यम (10-15) 74 2.7 अधिक (15 से अधिक) 2 0.1 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 43 से 420 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (64.8 प्रतिशत) तथा 27.4 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 746 27.4 मध्यम (108-280) 1765 64.8 अधिक (280 से अधिक) 150 5.5 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 उपलब्ध सल्फर इस जिले की मिट्टी में 0.36 से 81.67 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें से जिले की करीब 40.9 प्रतिशत भूमि निम्न, 26.2 प्रतिशत मध्यम तथा 30.6 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर पाया गया है। तालिका 6: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1113 40.9 मध्यम (10-20) 714 26.2 अधिक (20 से अधिक) 834 30.6 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 सरायकेला जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति सरायकेला जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र के सर्वेक्षण जाँच से प्राप्त सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार जिले की भूमि में उपलब्ध लोहा (87.7 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (87.7 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (92.3 प्रतिशत), उपलब्ध जिंक (94.1 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। जिले की बहुतायत 54.9 प्रतिशत जमीन में उपलब्ध बोरॉन की कमी तथा 42.8 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध बोरॉन (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य निर्धारण 0.25 से कम 694 25.5 अपर्याप्त 0.25-0.50 802 29.4 0.5-0.75 555 20.4 पर्याप्त 0.76 से अधिक 610 22.4 अन्यान्य 64 2.3 कुल 2725 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार