भूमिका कोडरमा जिले में भूमि को इनटिसोल्स, इनसेप्टिसोल्स एवं अलफिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 41.4 प्रतिशत भूमि अलफिसोल्स, 34.6 प्रतिशत इनसेप्टिसोल्स तथा 22.9 प्रतिशत इनटिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.6 से 7.8 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 81.0 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय था 4.1 प्रतिशत मिट्टी क्षारीय पाई गई है। करीब 25.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है और अच्छी उपज के लिए ऐसी अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि के सुधार हेतु इनका उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 279 11.6 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 344 14.3 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 644 26.7 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 684 28.4 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 333 13.8 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 99 4.1 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.04 से 2.78 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 46.7 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 52.4 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 737 30.6 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 387 16.1 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1259 52.2 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 43 से 723 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (62.1 प्रतिशत) तथा 22.1 प्रतिशत में निम्न स्तर की पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 533 22.1 मध्यम (280-560) 1496 62.1 अधिक (560 से अधिक) 354 14.7 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 20.6 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें 76.8 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 22.1 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर का पाया गया है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1851 76.8 मध्यम (10-15) 532 22.1 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 69 से 1232 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर अधिक (44.1 प्रतिशत) तथा 32.8 प्रतिशत मध्यम स्तर की पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 531 22.0 मध्यम (108-280) 789 32.8 अधिक (280 से अधिक) 1063 44.1 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 0.29 से 68.36 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 33.1 प्रतिशत भूमि निम्न, 19.1 प्रतिशत मध्यम तथा 46.7 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर का स्तर पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 789 33.1 मध्यम (10-20) 460 19.1 अधिक (20 से अधिक) 1125 46.7 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 कोडरमा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति कोडरमा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (98.9 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (98.9 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (89 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (82.0 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी (23.9 प्रतिशत) है, जबकि 75.0 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 345 14.3 अपर्याप्त 0.25-0.50 231 9.6 0.5-0.75 314 13.0 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1493 62.0 अन्यान्य 27 1.1 कुल 2410 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार