भूमिका सिमडेगा जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 27.0 प्रतिशत भूमि अलिफ्सोल्स, 37.8 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 34.2 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत आता है। इस जिले की भूमि में पोषक तत्वों की स्थिति को संतोषप्रद नहीं पाया गया है। अत: ऐसी भूमि में सफल खेती के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तकनीकों का उचित व्यवहार अति आवश्यक है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.4 से 6.4 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की शत प्रतिशत मिट्टी अम्लीय पाई गई है। इनमें से करीब 73.2 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. 5.5 से कम) से ग्रस्त हैं। इस प्रकार की भूमि में सफल फसलोत्पादन के लिए भूमि का उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 1338 35.6 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 1412 37.6 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 778 20.7 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 191 5.1 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.44 से 1.75 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 85.6 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 13.4 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 1737 46.2 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 1479 39.4 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 503 13.4 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 56 से 561 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में 56.6 प्रतिशत उपलब्ध नेत्रजन की कमी तथा 41.6 प्रतिशत में मध्यम पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 2126 56.6 मध्यम (280-560) 1564 41.6 अधिक (560 से अधिक) 29 0.8 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 25.7 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई। इनमें बहुतायत 90.5 प्रतिशत भूमि में निम्न स्थिति तथा 8.2 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम पाया गया है। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 3401 90.5 मध्यम (10-15) 307 8.2 अधिक (15 से अधिक) 11 0.3 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 45 से 1019 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर अधिक (49.0 प्रतिशत) तथा 50.0 प्रतिशत भूमि में निम्न से मध्यम पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 230 6.1 मध्यम (108-280) 1648 43.9 अधिक (280 से अधिक) 1841 49.0 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 2.33 से 51.79 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 25.8 प्रतिशत भूमि निम्न, बहुतायत 42.3 प्रतिशत भूमि मध्यम तथा 30.9 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 968 25.8 मध्यम (10-20) 1588 42.3 अधिक (20 से अधिक) 1163 30.9 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 सिमडेगा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति सिमडेगा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (99.0 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (99.0 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (99.0 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (99.0 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में 45.7 प्रतिशत उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है। जबकि 53.3 प्रतिशत बहुतायत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 861 22.9 अपर्याप्त 0.25-0.50 857 22.8 0.5-0.75 765 20.4 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1236 32.9 अन्यान्य 38 1.0 कुल 3757 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार