भूमिका राँची जिले में भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71.0 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 17.2 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 9.6 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत आता है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.2 से 7.6 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की बहुतायत (96.4 प्रतिशत) मिट्टी अम्लीय पाई गई है। करीब 73.2 मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त हैं जिसका उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत अत्यधिक अम्लीय (पी.एच. 4.0-4.5) 206 2.7 ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 2205 28.6 प्रबल अम्लीय (पी.एच. 5.1-5.5) 3226 41.9 मध्य अम्लीय (पी.एच. 5.6-6.0) 1388 18.0 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 400 5.2 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 90 1.2 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 15 0.2 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.14 से 3.76 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र की 54 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 43.8 प्रतिशत भूमि में अधिक स्तर का पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 1945 25.3 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 2211 28.7 अधिक (0.75 प्रतिशत से) 3374 43.8 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.0 उपलब्ध नेत्रजन राँची जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 109 से 638 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (67.2 प्रतिशत) तथा 26.2 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 2012 26.1 मध्यम (280-560) 5171 67.2 अधिक (560 से अधिक) 347 4.5 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 0.5 से 26.6 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाई गई है। इनमें 56.2 प्रतिशत बहुतायत भूमि में अधिक तथा 40.1 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर निम्न पाया गया है। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 3091 40.1 मध्यम (10-15) 4323 56.2 अधिक (15 से अधिक) 116 1.5 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 49 से 941 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (57.1 प्रतिशत) तथा 27.7 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 5: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 1004 13.0 मध्यम (108-280) 4396 57.1 अधिक (280 से अधिक) 2130 27.7 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिट्टी में 0.64 से 72.13 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें जिले की 36.7 प्रतिशत भूमि निम्न, 30.5 प्रतिशत मध्यम तथा 30.6 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर की स्थिति पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 2825 36.7 मध्यम (10-20) 2350 30.5 अधिक (20 से अधिक) 2355 30.6 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 राँची जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति राँची जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र के मृदा सर्वेक्षण जांच में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (97.8 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (97.8 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (92.2 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (93.7 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की 42.8 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है, जबकि बहुतायत 55.0 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध बोरॉन (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 1523 19.8 अपर्याप्त 0.25-0.50 1774 23.0 0.50-0.75 1807 23.5 पर्याप्त 0.75 से अधिक 2426 31.5 अन्यान्य 168 2.2 कुल 7698 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार