भूमिका बोकारो जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 62.0 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 21.4 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 12.7 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत पाया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.2 से 7.3 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 94 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय पाई गई है। इनमें से करीब 69.5 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. 5.5 से कम) से ग्रस्त पाई गई हैं और ऐसी भूमि का सुधार के लिए उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत अत्यधिक अम्लीय (पी.एच. 4.0-4.5) 135 4.7 ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 720 25.2 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 1134 39.6 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 562 19.6 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 139 4.9 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 59 2.1 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा 0.13 से 2.28 प्रतिशत तक पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 30.7 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 65.4 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 454 15.9 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 425 14.8 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1870 65.4 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 92 से 1536 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (57.6 प्रतिशत) तथा 24.2 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 408 14.3 मध्यम (280-560) 1647 57.6 अधिक (560 से अधिक) 694 24.2 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 0.3 से 18.6 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई। इनमें अधिकाधिक 66.0 प्रतिशत भूमि में इसकी कमी तथा 30.1 प्रतिशत भूमि में मध्यम स्तर का पाया गया है। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1889 66.0 मध्यम (10-15) 860 30.1 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 54 से 476 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (57.9 प्रतिशत) तथा 21.5 प्रतिशत में कमी एवं 16.7 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 615 21.5 मध्यम (108-280) 1658 57.9 अधिक (280 से अधिक) 476 16.7 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 0.42 से 69.41 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 28.3 प्रतिशत भूमि निम्न, 30.4 प्रतिशत मध्यम तथा बहुतायत 37.4 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर अधिक स्थिति पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 810 28.3 मध्यम (10-20) 870 30.4 अधिक (20 से अधिक) 1069 37.4 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 बोकारो जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति बोकारो जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (96.1 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (96.1 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (94.8 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (95.1 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में 22.5 प्रतिशत उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है। जबकि बहुतायत 73.6 प्रतिशत बहुतायत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 336 11.8 अपर्याप्त 0.25-0.50 305 10.7 0.5-0.75 399 13.9 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1709 59.7 अन्यान्य 112 3.9 कुल 2861 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार