भूमिका जामताड़ा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 39.3 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 50.8 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 6.6 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.3 से 7.4 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 88.0 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय एवं 3.3 प्रतिशत मिट्टी क्षारीय पाई गई है। इनमें से करीब 64.3 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है। इस प्रकार की अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि से अच्छी उपज के लिए भूमि का उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत अत्यधिक अम्लीय (पी.एच. 4.0-4.5) 37 2.1 ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 462 25.6 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 659 36.6 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 327 18.1 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 101 5.6 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 97 5.4 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 60 3.3 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.16 से 1.47 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 49.3 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 47.4 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 444 24.6 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 445 24.7 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 854 47.4 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 135 से 543 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन की स्थिति मध्यम (76.5 प्रतिशत) तथा 20.2 प्रतिशत भूमि में कमी पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 365 20.2 मध्यम (280-560) 1378 76.5 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.4 से 18.5 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें अधिकाधिक 73.1 प्रतिशत भूमि में इसकी कमी तथा 23.6 प्रतिशत भूमि में मध्यम स्तर का पाया गया है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1318 73.1 मध्यम (10-15) 425 23.6 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 उपलब्ध पोटाश इस क्षेत्र की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 39 से 582 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (61.3 प्रतिशत), 21.3 प्रतिशत में कमी तथा 14.1 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 383 21.3 मध्यम (108-280) 1105 61.3 अधिक (280 से अधिक) 255 14.1 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 0.76 से 41.49 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 25.8 प्रतिशत भूमि निम्न, बहुतायत 39.7 प्रतिशत मध्यम तथा 31.2 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर का स्तर पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 465 25.8 मध्यम (10-20) 715 39.7 अधिक (20 से अधिक) 563 31.2 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 जामताड़ा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति जामताड़ा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (96.7 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (96.7 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (95.8 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (92.9 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में 23 प्रतिशत उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है, जबकि 73.7 प्रतिशत बहुतायत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाया गया है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 290 16.1 अपर्याप्त 0.25-0.50 125 6.9 0.5-0.75 169 9.4 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1159 64.3 अन्यान्य 59 3.3 कुल 1802 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार